जैसलमेर | राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पूर्व वसुंधरा राजे के धार्मिक दौरे लगातार जारी है।
राजस्थान में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, लेकिन भाजपा ने इस बार सीएम के तौर पर वसुंधरा राजे का चेहरा आगे नहीं किया है।
इसी बीच राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे लगातार धार्मिक यात्राएं कर देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेती दिख रही हैं।
बता दें कि राजे इन दिनों पश्चिमी राजस्थान के दौर पर निकली हुई हैं और यहां वे लोगों के साथ-साथ मंदिरों में भी भगवान के दर्शन करने पहुंच रही हैं।