thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

गरमाती सियासत के बीच कन्हैया लाल हत्याकांड के गवाह से मिलने पहुंची वसुंधरा राजे, ई-रिक्शा में आई नजर

desk desk 17

प्रदेश की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी शनिवार को एक्शन मोड में दिखाई दी और उन्होंने उदयपुर जाकर  कन्हैया लाल हत्याकांड के गवाह से मुलाकात की। राजे ई-रिक्शा में बैठकर छोटी-छोटी गलियों में होते हुए गवाह राज कुमार शर्मा से मिलने उनके घर पहुंची। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 प्रदेश की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी शनिवार को एक्शन मोड में दिखाई दी और उन्होंने उदयपुर जाकर  कन्हैया लाल हत्याकांड के गवाह से मुलाकात की। राजे ई-रिक्शा में बैठकर छोटी-छोटी गलियों में होते हुए गवाह राज कुमार शर्मा से मिलने उनके घर पहुंची। 
vasundhara raje to meet witness of kanhaiya lal murder case seen sitting in e rickshaw
Vasundhara Raje

जयपुर | राजस्थान में पिछले साल उदयपुर जिले में घटित हुए  सनसनीखेज कन्हैया लाल हत्याकांड मामला एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। 

कन्हैया लाल हत्याकांड को लेकर राजस्थान की राजनीति एक बार फिर से गरमा गई है। 

बीते दिन केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उदयपुर रैली में शाह के कन्हैया लाल हत्याकांड पर दिए गए बयान ने प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में जंग छेड़ दी है।

इसी बीच प्रदेश की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी शनिवार को एक्शन मोड में दिखाई दी और उन्होंने उदयपुर जाकर  कन्हैया लाल हत्याकांड के गवाह से मुलाकात की।

राजे ई-रिक्शा में बैठकर छोटी-छोटी गलियों में होते हुए गवाह राज कुमार शर्मा से मिलने उनके घर पहुंची। 

गत वर्ष उदयपुर में हुए जघन्य हत्याकांड के गवाह श्री राज कुमार शर्मा जी से मिलने का मन हुआ। इसलिए आज उनके घर गई तथा उनसे व परिवारजनों से मुलाकात की।

बेटी की शादी की ली जिम्मेदारी

सीएम राजे ने आगे कहा कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, जिसे देखते हुए उनकी बिटिया के विवाह की जिम्मेदारी मैंने ली है। 

हादसे के बाद से यह परिवार खुद को उबार नहीं पाया है। न्याय दिलाने के लिए हम सब इन परिवारों के साथ खड़े हैं।

आपको बता दें कि, राजस्थान के उदयपुर में हुई टेलर कन्हैयालाल की हत्या को एक बरस बीत चुका है। 10 जून 2022 को दो आरोपियों ने कन्हैया लाल का गला रैत दिया था। 

अब इसलिए गरमाया गई राजनीति

अमित शाह के सभा में संबोधन के बाद सीएम अशोक गहलोत ने गृहमंत्री पर निशाना साधा और उनकी बातों की झूठा बताया।

जिसमें शाह ने कहा था कि, कन्हैयालाल के हत्यारों को हमने पकड़ा है, आप तो गिरफ्तार भी नहीं करना चाह रहे थे। आरोपियों को एनआईए ने पकड़ा।

जबकि, सीएम गहलोत का कहना है हत्यारों को राजस्थान पुलिस ने पकड़ा है। 

ऐसे में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी ट्वीट कर कन्हैयालाल हत्याकांड पर सीएम गहलोत पर निशाना साधा है। 

शेयर करें: