thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
भारत

सूबेदार मेजर त्सेवांग मुरोप सड़क दुर्घटना में शहीद, कारगिल युद्ध में दिखाया था पराक्रम

desk desk 32

कारगिल युद्ध के हीरो और वीर चक्र से सम्मानित सूबेदार मेजर त्सेवांग मुरोप शहीद हो गए हैं। ये दर्दनाक हादसा शनिवार देर रात को लेह के पास हुआ।

HIGHLIGHTS

  1. 1 कारगिल युद्ध के हीरो और वीर चक्र से सम्मानित सूबेदार मेजर त्सेवांग मुरोप शहीद हो गए हैं। ये दर्दनाक हादसा शनिवार देर रात को लेह के पास हुआ।
veer chakra awardy subedar major tsewang murop martyred in road accident
Sub Maj Tsewang Morup

नई दिल्ली | देश की लिए एक दुखद घटना सामने आई है। एक सड़क दुर्घटना में कारगिल युद्ध के हीरो और वीर चक्र से सम्मानित सूबेदार मेजर त्सेवांग मुरोप शहीद हो गए हैं।

ये दर्दनाक हादसा शनिवार देर रात को लेह के पास हुआ। अधिकारियों ने रविवार यानि आज सूबेदार मेजर त्सेवांग मुरोप के शहीद होने की जानकारी दी है।

बहादुर सेनानायक के शहीद होने की खबर के बाद से देश उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।

फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राशिम बाली ने कारगिल युद्ध के नायक सूबेदार मेजर त्सेवांग मुरोप के निधन पर दुख जताते हुए उनके परिवार से मुलाकात की और ढांढस बंधाया।

कारगिल युद्ध के नायक रहे त्सेवांग के पिता नायब सूबेदार चेरिंग मुतोप भी भारतीय सेना से रिटायर्ड हैं और अशोक चक्र से सम्मानित हैं।

जिसके चलते 8 मई, 1999 से 26 जुलाई, 1999 के बीच पाकिस्तानी घुसपैठियों को सीमा से खदेड़ने के लिए युद्ध लड़ा गया था। जिसमें भारतीय जांबाजों ने अपनी वीरता का परिचय दिया था और पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ते हुए फिर से अपनी चौकियों को हासिल किया था। 

शेयर करें: