वडोदरा | रामनवमी के पावन त्योहार पर महाराष्ट्र के बाद अब गुजरात के वडोदरा और दिल्ली के जहांगीरपुरी में तनाव होने की बड़ी खबर सामने आई है। जिसने पिछले साल हुई घटनाओं को ताजा कर दिया है। बता दें कि पिछले साल भी रामनवमी पर देश के कई हिस्सों में हिंसक झड़पें हुई थीं।
गुरूवार को वडोदरा में रामनवमी पर कुछ समाज कंटकों ने श्रीराम की शोभायात्रा पर पथराव कर दिया। जिससे इलाके में तनाव का माहौल हो गया।
हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस बल ने मशक्कत करते हुए बड़ी घटना होने से रोक ली। इस घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि, जब श्रीराम की शोभायात्रा भुतली झांपा इलाके से आगे बढ़ रही थी, उसी दौरान कुछ समाज कंटकों ने शोभायात्रा पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। जिससे इलाके में माहौल खराब हो गया।