thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
भारत

उपद्रवियों ने बिगाड़ा माहौल, आगजीन और पथराव के बाद पुलिस की फायरिंग

desk desk 27

देर रात छत्रपति संभाजीनगगर के किराडपुरा इलाके में दो गुटों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। उपद्रवियों ने मंदिर के सामने खड़े पुलिस वाहन को आग लगा दी। मौके पर पहुंचे पुलिस बल पर उपद्रवियों ने पत्थराव कर दिया। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 देर रात छत्रपति संभाजीनगगर के किराडपुरा इलाके में दो गुटों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। उपद्रवियों ने मंदिर के सामने खड़े पुलिस वाहन को आग लगा दी। मौके पर पहुंचे पुलिस बल पर उपद्रवियों ने पत्थराव कर दिया। 
violent clashes between two groups in maharashtra sambhajinagar on ram navami
Clash on Ram Navami

मुंबई  | जहां पूरा देश आज भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के हर्षो उल्लास में डूबा हुआ है। वहीं, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में रामनवमी का पर्व फिका हो गया है।

यहां रामनवमी के पूर्व दो गुटों में हिंसक झड़प होने से माहौल बिगड़ गया है। इस झड़प में बमबाजी तक हो गई है। कई जगहों पर आगजनी के साथ पत्थरबाजी से रंग में भंग पड़ गया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात छत्रपति संभाजीनगगर के किराडपुरा इलाके में दो गुटों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। जिसके चलते लोग सड़क पर उतर आए और दोनों तरफ से बमबाजी और पत्थर बाजी शुरू हो गई।  

देखते ही देखते इलाके में आगजनी की घटना भी शुरू हो गई। उपद्रवियों ने कुछ निजी और पुलिस वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

हिंसा पर काबू पाने के लिए पुलिस बल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि पुलिस ने अब स्थिति नियंत्रण में बताई है। छत्रपति संभाजीनगर पुलिस कमिश्नर निखिल गुप्ता के अनुसार, अब स्थिति शांतिपूर्ण है। उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बस फिर क्या था शुरू हो गया घमासान। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और फिर दोनों गुटों के लोग सड़क पर उतर आए।

पुलिस को करनी फायरिंग
इस भिड़त के बाद उपद्रवियों ने मंदिर के सामने खड़े पुलिस वाहन को आग लगा दी। मौके पर पहुंचे पुलिस बल पर उपद्रवियों ने पत्थराव कर दिया। हिंसा भड़कने की सूचना पर पुलिस के उच्च  अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उपद्रवियों को काबू करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी।

इस घटना को लेकर सांसद इम्तियाज जलील ने कहा है कि कुछ  नशा करने वाले लड़कों ने इलाके में आतंक मचाया है। मैं लोगों से अपील करना चाहता हूं कि शांति बनाए रखें।

शेयर करें: