thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
भारत

जनता कर रही शिवराज सिंह चौहान और भूपेश बघेल की किस्मत का फैसला, मुरैना में दो मतदान केंद्रों पर पथराव

desk desk 27

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। प्रदेश में अब तक 11.95 प्रतिशत वोटिंग हुई। वहीं दूसरी ओर, छत्तीसगढ़ में 70 सीटों के लिए लोग वोट डाल रहे हैं। यहां अब तक 5.71 फीसदी मतदान हुआ है।

HIGHLIGHTS

  1. 1 मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। प्रदेश में अब तक 11.95 प्रतिशत वोटिंग हुई। वहीं दूसरी ओर, छत्तीसगढ़ में 70 सीटों के लिए लोग वोट डाल रहे हैं। यहां अब तक 5.71 फीसदी मतदान हुआ है।
voting continues for madhya pradesh and chhattisgarh election 2023
Voting

भोपाल | देश के पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव 2023 के लिए शुक्रवार को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में वोटिंग जारी है। 

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। सुबह 11 बजे तक 28 .18 प्रतिशत वोटिंग हुई।

वहीं दूसरी ओर, छत्तीसगढ़ में 70 सीटों के लिए लोग वोट डाल रहे हैं। यहां अब तक 19.67 फीसदी  मतदान हुआ है।

मध्य प्रदेश में हर बार की तरह इस बार भी कांग्रेस बनाम बीजेपी के बीच जबरदस्त मुकाबला है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ तक की किस्मत का फैसला आज ईवीएम में कैद हो जाएगा। 

इधर, छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए वोटिंग हो रही है। इसके लिए 70-70 उम्मीदवार बीजेपी और कांग्रेस से तथा 43 उम्मीदवार आम आदमी पार्टी से चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। 

यहां भी मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 958 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

मध्य प्रदेश में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई जो शा 6 बजे तक चलेगी। विधानसभा चुनाव  के लिए लोग वोट डालने के बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचे हैं। जहां लोगों की कतारें अभी से देखी जा सकती है।

राज्य में कुल 64,626 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 64,523 मुख्य बूथ और 103 सहायक केंद्र हैं, जहां मतदाताओं की संख्या 1,500 से अधिक है।

वहीं, छत्तीसगढ़ में राजिम जिले की नक्सल प्रभावित बिंद्रानवागढ़ सीट के 9 मतदान केंद्रों को छोड़कर सभी क्षेत्रों में मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इसके अलावा विशिष्ट क्षेत्र में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।

वहीं भाजपा राज्य में सत्ता में वापसी करना चाहती है। भाजपा ने यहां 2003 से 2018 तक लगातार 15 वर्षों तक राज किया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 76.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

मध्य प्रदेश चुनाव के दौरान मुरैना में दो मतदान केंद्रों पर पथराव

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के मिरघान में दिमनी विधानसभा क्षेत्र के दो मतदान केंद्रों- 147 और 148- पर हिंसा भड़क उठी और दो समूहों के बीच पथराव किया गया। इस पथराव में एक घायल हो गया। पुलिस ने घटना के मद्देनजर मौके पर पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

शेयर करें: