जयपुर | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की किसानों के प्रति प्रतिबद्धता रविवार को नई दिल्ली में साकार हुई, जिसमें पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को लेकर हुए त्रिपक्षीय समझौता के बाद अब किसानों में खुशी की लहर है।
पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में किसानों के खेत अब अधिक उपज देंगे और किसानों की आय में वृद्धि होगी। खेती से जुड़े व्यवसायों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सोमवार को नई दिल्ली से जयपुर लौटने पर विधानसभा में भारतीय किसान संघ ने अभिनंदन किया।
उन्होंने प्रतिनिधिमण्डल का अभिनंदन स्वीकार कर कहा कि पूर्वी राजस्थान के सर्वांगीण विकास के लिए यह परियोजना वरदान बनेगी। इन जिलों के किसान अधिक समृद्ध होंगे, उनकी आय में वृद्धि होने से आर्थिक सम्बल मिलेगा।