राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा आज जयपुर में लगातार विधायकों से फीडबैक ले रहे है लेकिन सचिन पायलट अपने दौरे के लिए सुबह ही निकल पड़े है.
शेड्यूल के मुताबिक सचिन पायलट ने आज सुबह शाहपुरा पहुंचकर एक धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया और उसके बाद झुंझुनू के खेतड़ी में शहीद की मूर्ति का अनावरण करने के लिए निकल लिए.

सचिन पायलट के इस दौरे को उस वक्त खास माना जा रहा है जब खुद राजस्थान कांग्रेस प्रभारी जयपुर में है और आज ही टोंक के विधायकों से फीडबैक लिया जाना है.

