सिरोही | कालंद्री थाना क्षेत्र के एक गांव में रेप की शिकायत करने पर आरोपी ने पीड़िता पर कुल्हाड़ी और लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया
कालंद्री थाना क्षेत्र से खबर मिली जिसमे एक महिला के साथ पिछले कही दिनों से अनहोनी होने के बावजूद भी सिरोही प्रशासन अनदेखी कर रहा है |
आरोपी ने कुछ दिन पहले शौच गई पीड़िता से रेप कर दिया था। एसपी के निर्देश पर पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज की गई। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाने के तीसरे दिन आरोपी द्वारा पुरे परिवार कुल्हाड़ी एवं लाठियों से जानलेवा हमला किया गया जिसके दौरान पीड़ित परिवार सिरोही जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया |

जानकारी से पुरे मामले में बताया जा रहा है की कालंद्री थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला 19 अप्रैल को अपने घर से सुबह जल्दी तालाब में शौच करने गयी थी वह पर पहले से छुपकर बैठा आरोपी प्रकाशपूरी पुत्र शंकरपुरी ने पीछे से पकड़ कर जमींन पर गिरा दिया एवं पीड़िता के साथ जबरदस्ती बलात्कार किया गया
पडिता द्वारा जोर - जोर से आवाज लगाने के बाद भी कोई बचाव के लिए कोई नहीं आया उसके बाद पीड़िता ने कालंद्री थाना क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज करवाने गयी तो मामला दर्ज नहीं किया उसके बाद पुलिस अधीक्षक सिरोही के तत्वाधान में मुकदमा दर्ज किया गया
एसपी को रिपोर्ट में महिला ने बताया कि वह गरीब है उसके पास पैसे नहीं है इसलिए उसने स्नान घर की छत प्लास्टिक कर से ढक रखी है, जब वह स्नान करती है, वहां उसके पड़ोसियों ने कैमरे लगा रखे हैं, इसकी रिपोर्ट कालंद्री थाने में दी थी, लेकिन आज दिन तक किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की।

