बीजेपी कार्यालय राजस्थान में नए सीएम की घोषणा कर दी गई है। पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा सीएम बनाए गए हैं। पर्यवेक्षक रक्षामंत्री राजनाथसिंह विधायकों से चर्चा के बाद इस नाम को फाइनल किया। प्रेमचंद बैरवा और दिया कुमारी उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं, जबकि वासुदेव देवनानी को विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया है।
भाजपा विधायक दल की बैठक शाम 4 बजे हुई। इस बैठक में नए सीएम के नाम का ऐलान किया गया। प्रदेश मुख्यालय में बैठक से पहले राजनाथ के साथ सभी विधायकों का ग्रुप फोटो सेशन हुआथा। फोटो सेशन के दौरान वसुंधरा राजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बिल्कुल बगल में बैठी रहीं। राजस्थान में वसुन्धरा युग का अवसान नजर आ रहा है। इस घोषणा से।
इससे पहले केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी को पार्टी हाईकमान ने तत्काल जयपुर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। पहले संसद में नरेंद्र तोमर की जगह पार्लियामेंट में जवाब देने की उनकी ड्यूटी लगाई गई थी, इसे कैंसिल कर दिया गया। कैलाश चौधरी बाड़मेर से सांसद हैं। वहीं, अजमेर उत्तर से विधायक अनिता भदेल विधायक दल की बैठक में पिछले दरवाजे से पहुंचीं थी।
राजनाथ ने वसुंधरा से की वन-टु-वन बातचीत
राजनाथ सिंह नए मुख्यमंत्री का नाम लेकर आए। बैठक से पहले उन्हाेंने होटल में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से वन-टु-वन बातचीत की। दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक बातचीत चली। इसके बाद सभी नेताओं के बीच भी कुछ देर चर्चा हुई।