राजस्थान में इसी साल के लास्ट में विधानसभा के लिए चुनाव होने है ऐसे में किस राजनितिक दल की तरफ से कौन CM फेस कौन होगा इस बात को लेकर दावेदारों में भारी भागदौड़ मची हुई है. एक तरफ कांग्रेस में CM अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच तनातनी का शीत युद्ध लगातार बना हुआ है वही भाजपा के बारे में कहा जाता है तकरीबन दर्जनभर नेता ऐसे है जो CM की दौड़ में है.
इसी मुद्दे पर इन दिनों सी वोटर ने एक सर्वे किया है जिसमे भाजपा की तरफ से CM फेस को लकर लोगो से राय माँगी है. जब यह सर्वे सामने आया तो बहुत सी बातें चौकाने वाली आई.
सी वोटर के इस सर्वे की माने तो वसुंधरा राजे CM फेस के लिए अभी भी टॉप पसंद बनी हुई है. वही केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को सेकिंड चॉइस म,आना गया. हिंदुस्तान लाइव न्यूज़ की खबर के मुताबिक इस सर्वे के लिए भाजपा और कांग्रेस समर्थकों से इस सर्वे के लिए राय मांगी गई तो 38 प्रतिशत भाजपा समर्थको ने वसुंधरा राजे को ही CM फेस के लिए पहले नंबर पर रखा और 37 प्रतिशत कांग्रेस समर्थकों का भी यही मानना है कि वसुंधरा राजे को ही CM फेस भाजपा की तरफ से बनाया जाना चाहिए.
वसुंधरा राजे को CM के लिए टॉप पर रखने वाला यह सर्वे उस वक्त आया है जब भाजपा में केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लगातार वसुंधरा राजे को साइड लाइन किए जाने की बातें की जा रही है. ऐसे में इस सर्वे से कम से कम यह तो साफ़ हो जाता है कि पार्टी द्वारा लगातार साइड लाइन किए जाने के बाद भी वसुंधरा राजे CM फेस के लिए पहले नंबर पर अपील कर रहीं है.


