राजस्थान में विधानसभा के लिए होने वाले विधानसभा चुनावों में बहुत कम वक्त बाकी बचा है और कांग्रेस पूरी तरह से आक्रामक कैम्पेन के मूड में आ चुकी है. फिलहाल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक तरफ से इस कैम्पेन की कमान संभाले हुए है और भाजपा चौतरफा घेर रहे है.
अशोक गहलोत इन दिनो ना केवल अपनी योजनाओं के बूते चुनावी कैम्पेन को धार दे रहे है बल्कि मंदिर और गाय जैसे मुद्दे भी उनके स्पीच में देखे जा सकते है. कर्नाटक से शुरू हुआ बजरंगबली के मुद्दे की धमक भी अब राजस्थान कांग्रेस के कैम्पेन में देखी जा सकती है.
इसी बीच CM अशोक गहलोत ने इच्छा जाहिर की है कि चुनाव से दो महीने पहले ही उम्मीदवारो की घोषणा कर दी जाए. जिसके बाद चर्चा तेज है कि राजस्थान में भी कांग्रेस कर्नाटक के स्टाइल में कैम्पेन करने वाली है.
क्योकि कर्नाटक में भी कांग्रेस इस तरह का कैम्पेन कर चुकी है. जिसका बड़ा फायदा उसे चुनावों में हुआ था. जिसके बाद उसी फॉर्मूले को राजस्थान में लागू करने की तैयारी है.