जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहां है कि लेखन कार्य भी देश सेवा का माध्यम है। उन्होंने लेखको का आह्वान किया कि वे भारतीय संस्कृति की महानता की अनुभूति कराने वाला लेखन करें। यह भी सच्ची देश सेवा है।

देवनानी ने शुक्रवार को यहां जवाहर कला केन्द्र में डॉ. प्रेम सिंह चारण के काव्य संग्रह गीताक्षरी का विमोचन किया। श्री देवनानी ने डॉ. चारण की पेंटिग्स प्रदर्शनी कैथारसिस का फीता काटकर उद्घाटन किया। विधानसभा अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का शुभारम्भ किया।
