thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
भारत

यमुना मार रही उफान, आबादी में कभी भी घुस सकता है पानी, उपराज्यपाल ने लिया जायजा, प्रशासन तैयार

desk desk 27

देश की राजधानी पर ही बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। यमुना नदी उफान पर है और उसका पानी दिल्ली के निचले इलाकों में घुसपैठ करने को आतुर हो रहा है। जिसके चलते दिल्ली की केजरीवाल सरकार पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है...

HIGHLIGHTS

  1. 1 देश की राजधानी पर ही बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। यमुना नदी उफान पर है और उसका पानी दिल्ली के निचले इलाकों में घुसपैठ करने को आतुर हो रहा है। जिसके चलते दिल्ली की केजरीवाल सरकार पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है...
yamuna river danger level in delhi administration alert for flood condition

नई दिल्ली | मानसून की बारिश ने अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए खतरा पैदा कर दिया है। जिसके चलते दिल्ली अलर्ट मोड पर आ गई है।

पिछले कई दिनों से पहाड़ों से लेकर मैदानों तक हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश के चलते बाढ़ के हालात बने हुए हैं। 

देश की राजधानी पर ही बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। यमुना नदी उफान पर है और उसका पानी दिल्ली के निचले इलाकों में घुसपैठ करने को आतुर हो रहा है।

जिसके चलते दिल्ली की केजरीवाल सरकार पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है और आपदा प्रशासन को पूरी तरह से मुस्तैद कर दिया है। 

मंगलवार सुबह 10 बजे पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जल स्तर 206.34 मीटर तक पहुंच गया। वहीं, हथिनी कुंड बैराज से 3.44 लाख क्यूसेक पानी और छोड़ा गया है। 

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना यमुना बाजार के पास यमुना नदी का दौरा किया। ये खबर भी सामने आ रही है कि यमुना बाजार में यमुना के पानी ने दस्तक दे है और वहां पानी भर गया है।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के हथिनी कुंड से 4 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो दिल्ली में तबाही मचा सकता है। 

संभावना जताई जा रही है कि यमुना का जलस्तर ओर बढ़ने से दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो सकते हैं।

ऐसे में दिल्ली में राहत और बचाव अभियान तेज करने के लिए सेना और एनडीआरएफ की कई टीम को तैनात किया गया है।
 
बता दें कि कि देश में बारिश से संबंधित घटनाओं में सोमवार तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है।

शेयर करें: