दिल्ली | राज्य के मुख्य सचिव और मुख्य आवासीय आयुक्त सुधांश पंत ने नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में राज्य सरकार के कार्यालयाध्यक्षों के साथ बैठक कर निर्देश प्रदान किए कि बीकानेर हाउस सहित दिल्ली में स्थित राजस्थान सरकार की परिसंपत्तियों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि बीकानेर हाउस में प्रदेश की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों और गतिविधियों को बढ़ाया जाना चाहिए। पंत ने नई दिल्ली में चल रहे राजस्थान सरकार के निर्माण कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।
राजस्थानी कला-संस्कृति : बीकानेर हाउस में राजस्थानी कला-संस्कृति को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों को दिया जाए बढ़ावा
पंत ने नई दिल्ली में चल रहे राजस्थान सरकार के निर्माण कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।
HIGHLIGHTS
- सुधांश पंत ने कहा कि आम जन के किसी भी राजकीय कार्य में बाधा नहीं आए इसके लिए समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए।
संबंधित खबरें
सुधांश पंत ने कार्यालयध्यक्षों से राजकीय कार्यो के लंबित प्रकरणों का शीघ्रतिशीघ्र निपटारण करने के भी निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि आम जन के किसी भी राजकीय कार्य में बाधा नहीं आए इसके लिए समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए।
बैठक में अतिरिक्त आवासीय आयुक्त श्रीमती अंजु ओमप्रकाश मीना के अतिरिक्त राज्य सरकार के दिल्ली स्थित सभी कार्यालयों के प्रभारी भी उपस्थित थे।
ताज़ा खबरें
ट्रंप ने ईरान को दी 10 दिन की और मोहलत, कहा- 'होर्मुज स्ट्रेट से बोट्स का निकलना एक बड़ा तोहफा'
जैसलमेर-जयपुर लीलण एक्सप्रेस और अजमेर-दौंड स्पेशल अब इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ेंगी; उत्तर पश्चिम रेलवे का बड़ा फैसला
भारत
देश में नहीं लगेगा लॉकडाउन: मोदी सरकार के तीन मंत्रियों ने अफवाहों को किया खारिज, कहा- पैनिक होने की जरूरत नहीं
जालोर
भीनमाल के कूका से नंदगांव तक गोसेवकों की भव्य यात्रा, पर्यावरण संरक्षण और गौसेवा का दिया संदेश
राजस्थान