thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
मनोरंजन

राजस्थान में बजेगी शादी की शहनाई: तो क्या राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा यहां लेंगे सात फेरे

desk desk

राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सगाई के बाद अब जल्द ही विवाह के बंधन में भी बंधने जा रहे हैं। हाल ही में दोनों ने इंटिमेट इंजेगमेंट हुई है। जिसके बाद से कपल अपनी शादी की तैयारियों में जुटा हुआ है और जगह तलाश ने में लगा हुआ है।

HIGHLIGHTS

  • राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सगाई के बाद अब जल्द ही विवाह के बंधन में भी बंधने जा रहे हैं। हाल ही में दोनों ने इंटिमेट इंजेगमेंट हुई है। जिसके बाद से कपल अपनी शादी की तैयारियों में जुटा हुआ है और जगह तलाश ने में लगा हुआ है।
raghav chadha and parineeti chopra going to tie knot may be in udaipur
priyanka chopra pariniti chopra

मुंबई | राजनीतिक जगत और बॉलीवुड जगत की दो हस्तियां जल्द ही एक होने जा रही हैं। 

अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां किसकी बात हो रही है। 

जी हां, आप नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सगाई के बाद अब जल्द ही विवाह के बंधन में भी बंधने जा रहे हैं।

हाल ही में दोनों ने इंटिमेट इंजेगमेंट हुई है। जिसके बाद से कपल अपनी शादी की तैयारियों में जुटा हुआ है और जगह तलाश ने में लगा हुआ है।

लगता है ये कपल अपनी शादी को रॉयल अंदाज में यादगार बनाना चाहते है।

दरअसल, एक्ट्रेस परिणीति हाल ही में झिलों की नगरी उदयपुर में अपने परिवार के साथ स्पॉट हुई हैं। 

जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि, परिणीति और राघव राजसी अंदाज में उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे।
अक्सर बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड और राजनीतिक जगत के सितारे भी शादी के लिए राजस्थान को सबसे अच्छा डेस्टिनेशन मानते हैं।

यहां कई फिल्मी हस्तियों ने सात फेरे लिए है। बॉलीवुड की चार्मिंग गर्ल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ही नहीं, बल्कि सिद्धार्थ महल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने भी राजस्थान को ही शादी के लिए चुना था।

जनाब इनको छोड़ि खुद परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा की शादी भी राजस्थान के जोधपुर में शाही अंदाज में हुई थी। 

ऐसे में माना जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा भी राजसी ठाठ-बाट के मूड में हैं। 


बता दें कि, परिणीति शनिवार को परिवार के साथ उदयपुर पहुंचीं थी।

यहां परिणीति लीला पैलेस में ठहरी थीं तो वहीं, उनका परिवार उदयविलास में रुका था। 

इससे पहले भी एक्ट्रेस ने पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना से भी मुलाकात की और उदयपुर के पर्यटन स्थलों व होटलों की जानकारी ली थी। 

शेयर करें:

ताज़ा खबरें