जयपुर | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राजस्थान में प्रवेश करने से पहले ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी बड़ा बयान देते हुए उन्हें भगवान का दर्जा दे डाला है।
अमेरिका जाकर बोले राहुल गांधी: भगवान से भी ज्यादा ज्ञानी हैं पीएम मोदी, भगवान को भी ज्ञान दे देंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राजस्थान में प्रवेश करने से पहले ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी बड़ा बयान देते हुए उन्हें भगवान का दर्जा दे डाला है। भले ही अपने देश में नहीं, लेकिन विदेशी धरती पर तो राहुल गांधी ने पीएम मोदी को भगवान मान लिया।
HIGHLIGHTS
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राजस्थान में प्रवेश करने से पहले ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी बड़ा बयान देते हुए उन्हें भगवान का दर्जा दे डाला है। भले ही अपने देश में नहीं, लेकिन विदेशी धरती पर तो राहुल गांधी ने पीएम मोदी को भगवान मान लिया।
संबंधित खबरें
भले ही अपने देश में नहीं, लेकिन विदेशी धरती पर तो राहुल गांधी ने पीएम मोदी को भगवान मान लिया।
राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर हैं और वहां से भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ जमकर बयानबाजी करते दिख रहे हैं।
राहुल गांधी का सैन फ्रांसिस्को में ’मोहब्बत की दुकान’ नाम से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उन्होंने नरेंद्र मोदी पर भी करारा हमला बोला।
The BJP is threatening people and misusing government agencies.
The Bharat Jodo Yatra started because all the instruments that we needed to connect with the people were controlled by the BJP-RSS.
: Shri @RahulGandhi at 'Mohabbat ki Dukaan' event in San Francisco, U.S pic.twitter.com/8XEdtqnAfM
संबंधित खबरें
भगवान से भी ज्यादा ज्ञानी हैं पीएम मोदी, भगवान को ही ज्ञान दे देंगे
इस दौरान राहुल ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों और नागरिकों से अपने संबोधन में कहा कि भारत में कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें ये लगता है कि उन्हें सब कुछ पता है वे हर बात के ज्ञानी हैं।
वे तो उस ईश्वर से भी ज्यादा जानकारी रखते हैं जिन्होंने इस सारी सृष्टि का निर्माण किया है।
राहुल गांधी ने कहा कि ऐसे लोगों को अगर भगवान के साथ बिठा दिया जाए तो वो भगवान को ही ज्ञान दे देंगे और ऐसे लोगों में हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम सबसे पहले आता है।
वे ऐसे इंसान हैं जो भगवान को समझा देंगे कि ब्रह्मांड किस तरह से काम करता है क्योंकि वे तो भगवान से भी ज्यादा ज्ञानी हैं।
इसी के साथ राहुल ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि, भाजपा लोगों को डरा रही है और सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।
सरकार ने भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए पूरी ताकत लगा दी।
लेकिन कुछ काम नहीं किया और यात्रा का असर बढ़ता गया।
यह इसलिए हुआ क्योंकि 'भारत जोड़ो' का आइडिया सबके दिलों में है।
: अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में @RahulGandhi जी pic.twitter.com/l5W6Fjy25g
सरकार ने भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए पूरी ताकत लगा दी
इस दौरान राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा का भी जिक्र करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में हम पैदल चले थे।
तब किसी को भी थकान महसूस नहीं होती थी। तब मैंने महसूस किया कि हमारी थकान भागने का कारण ये देश है इस देश के नागरिक हैं जो कांग्रेस पार्टी के साथ चल रहे हैं।
सरकार ने भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए पूरी ताकत लगा दी। लेकिन कुछ काम नहीं किया और यात्रा का असर बढ़ता गया ।यह इसलिए हुआ क्योंकि ‘भारत जोड़ो’ का आइडिया सबके दिलों में है।
ताज़ा खबरें
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल