ठाणे। राजस्थानी समाज के प्रवासियों की सुविधा के लिए राजस्थान विकास मंच महाराष्ट्र द्वारा लंबे समय से रेल सेवा की मांग आखिरकार रंग लाई है। ठाणे, पुणे और नासिक के प्रवासी राजस्थान और गुजरात तक जाने के लिए नए रेल मार्ग की उम्मीद कर सकते हैं। मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि अभी तक नासिक-शिरडी क्षेत्र से कोई सीधी रेल सेवा उपलब्ध न होने के कारण यात्रियों को बसों के माध्यम से यात्रा करनी पड़ती थी, जो असुरक्षित और महंगी साबित होती थी।
राजस्थानी समाज महाराष्ट्र: राजस्थानी प्रवासियों को मिलेगी नई रेल सेवा
HIGHLIGHTS
- रेल मंत्री अश्विन वैष्णव ने निवेदन को गंभीरता से लेते हुए ठाणे और उसके आस-पास के क्षेत्र से राजस्थान के लिए सीधी रेल सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया।
संबंधित खबरें
मुम्बई में व्यसायरत युवा महिपाल सिंह चम्पावत मोदरां ने बताया कि ठाणे शहर और आसपास के क्षेत्रों से गुजरात और राजस्थान जाने के लिए लोगों को अक्सर बांद्रा और बोरीवली स्टेशनों तक पहुंचने में घंटों का समय और महंगा किराया लगाना पड़ता है। इस समस्या को हल करने के लिए 2018 में रेल मंत्री पीयूष गोयल को रेल सेवा शुरू करने का निवेदन दिया गया था।

रेल मंत्री अश्विन वैष्णव ने निवेदन को गंभीरता से लेते हुए ठाणे और उसके आस-पास के क्षेत्र से राजस्थान के लिए सीधी रेल सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया।
संबंधित खबरें
इस मौके पर राजस्थान विकास मंच महाराष्ट्र के पदाधिकारी लक्ष्मीकांत मूंदड़ा, कन्नूभाई रावल, राजेश रावल, खेताराम चौधरी, महिपाल सिंह राठौड़, कांतिभाई रावल, सोहनलाल कुमावत, देवेंद्र रावल, कैलाशजी और वैष्णव समाज बंधु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर रेल मंत्री से सूर्य नगरी और रणकपुर एक्सप्रेस के समय में बदलाव का निवेदन भी किया, ताकि ये ट्रेनें रात 2 बजे के बजाय सुबह 6 बजे के आसपास पहुंचें। रेल मंत्री ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को समय बदलाव पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इस सकारात्मक पहल से महाराष्ट्र के राजस्थानी समाज में हर्ष की लहर है और सभी ने इसके लिए रेल मंत्री और राजस्थान विकास मंच का आभार व्यक्त किया।
ताज़ा खबरें
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
"बेटों को सत्ता से दूर रखें मंत्री, नहीं तो करवा देंगे बदनामी": पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी सरकार को घेरा, जयशंकर से मांगी माफी
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
thinQ360