thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

राजस्थानी मांगे राजभाषा : राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता को लेकर खड़ा हो रहा है एक बड़ा आंदोलन

लोकेन्द्र किलाणौत लोकेन्द्र किलाणौत

राजस्थानी भाषा को आठवीं अनुसूची के तहत संवैधानिक मान्यता देने को लेकर अब राजस्थान में एक बड़े आंदोलन की आहट सुनाई देने लगी है | इसी सिलसिले में आज राजस्थानी युवा समिति के राष्ट्रीय सलाहकार और शिक्षाविद राजवीर सिंह चलकोई के आव्हान पर सुबह से ही राजस्थान के युवाओ ने ट्विटर के जरिये अपनी बात सरकार तक पहुंचाई

HIGHLIGHTS

  • शिक्षाविद राजवीर सिंह चलकोई के आव्हान पर सुबह से ही राजस्थान के युवाओ ने ट्विटर के जरिये अपनी बात सरकार तक पहुंचाई #राजस्थानी_मांगे_राजभाषा पूरे भारत में टॉप ट्रेंडिंग में आ गया जोधपुर से शुरू हुआ आंदोलन अब राजधानी जयपुर तक पहुंचा 
rajsathani bhasha aandolan
rajsathani-bhasha-aandolan

राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता को लेकर खड़ा हो रहा है एक बड़ा आंदोलन 

राजस्थानी भाषा को आठवीं अनुसूची के तहत संवैधानिक मान्यता देने को लेकर अब राजस्थान में एक बड़े आंदोलन की आहट सुनाई देने लगी है. इसी सिलसिले में आज राजस्थानी युवा समिति के राष्ट्रीय सलाहकार और शिक्षाविद राजवीर सिंह चलकोई के आव्हान पर सुबह से ही राजस्थान के युवाओ ने ट्विटर के जरिये अपनी बात सरकार तक पहुंचाई.

देखते ही देखते #राजस्थानी_मांगे_राजभाषा पूरे भारत में टॉप ट्रेंडिंग में आ गया. न केवल राजस्थान के युवा बल्कि राजनीती और समाज सेवा से जुड़े लोग भी इस मुहीम से जुड़ गए और मुहीम का समर्थन करते हुए अपने ट्विटर हेंडल से ट्वीट कर राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने के लिए छेड़ी गई मुहीम का समर्थन किया. 

टैग: rajasthani
शेयर करें: