जयपुर | क्रिकेट के दीवानों के लिए बेहद ही अच्छी खबर सामने आई है। खासतौर से राजस्था में रहने वाले क्रिकेट प्रेमियों के लिए।
फटाफट क्रिकेट का रोमांच: राजस्थान में अब आईपीएल की तर्ज खेला जाएगा ’आरपीएल’, स्टेडियम तैयार
राजस्थान की राजधानी जयपुर में हो रहे इंडियन प्रीमियम लीग (आईपीएल) के रोमांच की तर्ज पर फटाफट क्रिकेट का आनंद अब प्रदेश के भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, उदयपुर व राजसमंद जिले में भी लिया जा सकेगा!
HIGHLIGHTS
- राजस्थान की राजधानी जयपुर में हो रहे इंडियन प्रीमियम लीग (आईपीएल) के रोमांच की तर्ज पर फटाफट क्रिकेट का आनंद अब प्रदेश के भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, उदयपुर व राजसमंद जिले में भी लिया जा सकेगा!
संबंधित खबरें
राजस्थान की राजधानी जयपुर में हो रहे इंडियन प्रीमियम लीग (आईपीएल) के रोमांच की तर्ज पर फटाफट क्रिकेट का आनंद अब प्रदेश के भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, उदयपुर व राजसमंद जिले में भी लिया जा सकेगा!
राजस्थान क्रिकेट एसोसियेशन (आरसीए) प्रदेश के एसएमएस स्टेडियम जयपुर के साथ ही इन जिलों के नए क्रिकेट मैदान पर भी फटाफट क्रिकेट मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए शुरू करने जा रही है।
दरअसल, अब राज्य की पहली राजस्थान क्रिकेट लीग (आरपीएल) का आयोजन किया जाएगा। बीसीसीआई ने भी आरपीएल के लिए मंजूरी दे दी है।
आईपीएल की तर्ज पर होने वाले इस टूर्नामेंट में राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी भाग लेेंगे और अपने चौकों-छक्कों से दर्शकों को रोमांचित करेंगे।
संबंधित खबरें
आपको बता दें कि, आईपीएल की तर्ज पर खेले जाने वाले इस आरपीएल टूर्नामेंट में राजस्थान के दीपक चाहर, राहुल चाहर, रवि विश्नोई, खलील, लमरोर के साथ ही रणजी खिलाड़ियों समेत कई दिग्गज क्रिकेटर अपने बल्ले और गेंद की चमक दिखाएंगे।
गौरतलब है कि राजस्थान इन खिलाड़ियों में से कई खिलाड़ी अभी आईपीएल में भी अपना जलवा दिखाने में लगे हैं।
आरपीएल टूर्नामेंट के लिए आरसीए अंतरराष्ट्रीय मापदंड के अनुरूप भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, राजसमंद और उदयपुर के स्टेडियम में नई क्रिकेट पिच तैयार करवा रहा है। जयपुर और जोधपुर स्टेडियम की पिच पहले से ही इसी तर्ज पर बनी हुई है।
आरसीए ने साइन किया एमओयू
इस टूर्नामेंट के लिए एमओयू भी साइन किया जा चुका है। गत 6 अप्रेल को बांसवाड़ा में नव निर्मित हरिदेव जोशी स्टेडियम के लोकार्पण के अवसर पर आरसीए ने जिला प्रशासन से एमओयू किया है।
बांसवाड़ा में नव निर्मित क्रिकेट स्टेडियम को आरपीएल की तैयारियों के तहत बीसीसीआई के मापदंड के अनुरूप आरसीए विकसित करवा रहा है।
ऐसा ही कुछ भीलवाड़ा में भी किया जा रहा है। भीलवाड़ा में सुखाड़िया स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मापदंड के अनरूप तैयार किया जा रहा है।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल