मुंबई | मनोरंजन जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई हैं।
फैंस परेशान : जानी-मानी एक्ट्रेस की कार का एक्सीडेंट, एक्टर पति बोले- जो हमारे साथ हुआ, आपके साथ भी हो सकता है
रुबीना के पति अभिनव ने कार को टक्कर मारने वाले ड्राइवर पर अपनी नाराजगी जताते हुए मुंबई पुलिस से उसके खिलाफ एक्शन लेने की अपील की है। अभिनव ने ट्विट करते हुए लिखा है कि, जो हमारे साथ हुआ, आपके साथ भी हो सकता है।
HIGHLIGHTS
- रुबीना के पति अभिनव ने कार को टक्कर मारने वाले ड्राइवर पर अपनी नाराजगी जताते हुए मुंबई पुलिस से उसके खिलाफ एक्शन लेने की अपील की है। अभिनव ने ट्विट करते हुए लिखा है कि, जो हमारे साथ हुआ, आपके साथ भी हो सकता है।
संबंधित खबरें
बिग बॉस में सबका दिल जीतने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस रुबीना दिलैक का एक्सीडेंट हो गया है।
अपनी चहेती एक्ट्रेस की कार दुर्घटना की खबर मिलने के बाद लोगों ने जिंता जताई है। फैंस ने एक्ट्रेस की सलामती के लिए दुआ मांगी है।
रुबीना के पति और एक्टर अभिनव शुक्ला ने सोशल मीडिया पर उनके साथ हुए हादसे की जानकारी दी है।
जिसके अनुसार, रुबीना दिलैक बीते दिन एक कार दुर्घटना का शिकार हो गईं।
संबंधित खबरें
अभिनव ने दुर्घटना की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
जिसमें हादसे की भयावह को देखा जा सकता है। एक्ट्रेस रुबीना की कार को काफी नुक्सान पहुंचा है।
लेकिन कहते है ना, जाकों राखे साईंया मार सके ना कोई... ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस के साथ हुआ।
रुबीना को ज्यादा नुक्सान नहीं पहुंचा और वो हल्की चोट खाकर ही रह गई हैं।
Happened to us, can happen to you. Beware of idiots on the phone jumping traffic lights. To top it up standing there smiling. More details later. Rubina was in car she is fine, taking her for medical. @MTPHereToHelp @MumbaiPolice request you to take strict action ! @RubiDilaik pic.twitter.com/mOT5FPs4Vo
मुंबई पुलिस से एक्शन की मांग
रुबीना के पति अभिनव ने कार को टक्कर मारने वाले ड्राइवर पर अपनी नाराजगी जताते हुए मुंबई पुलिस से उसके खिलाफ एक्शन लेने की अपील की है।
अभिनव ने ट्विट करते हुए लिखा है कि, जो हमारे साथ हुआ, आपके साथ भी हो सकता है।
फोन पर लगे रहते हुए ट्रैफिक लाइट जंप करने वाले बेवकूफों से सावधान रहें।
रुबीना कार में थी वो ठीक है, उसे मेडिकल के लिए ले जा रहा हूं। मुंबई पुलिस आपसे सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध करते है!
ब्ता दें कि, भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी पिछले साल दिसंबर में कार हादसे में घायल होकर कर अभी तक पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो पाए हैं और अभी भी उनका इलाज जारी है।
गौरतलब है कि, देश में आए दिन लोगों की लापरवाही के चलते सड़क हादसे सामने आ रहे हैं। जिनमें निर्दोष लोग भी मौत का शिकार हो रहे हैं।
सड़क हादसों में कई सेलेब्स की मौत हो चुकी हैं तो कई घायल होकर मुश्किल दौर से गुजरे हैं।
ताज़ा खबरें
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल