thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

शेखावत के समर्थन में पूनिया: संजीवनी के मुद्दे पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने अशोक गहलोत को घेरा 

thinQ360 thinQ360

सतीश पूनियां  ने कहा कि अशोक गहलोत का इस तरह से गजेन्द्र सिंह शेखावत पर आरोप लगाने का सबसे बड़ा कारण जोधपुर संसदीय क्षेत्र से उनके बेटे वैभव गहलोत की गजेन्द्र सिंह शेखावत के सामने हार है. इसलिए अशोक गहलोत गजेन्द्र सिंह शेखावत से असुरक्षित महसूस कर रहे है. 

HIGHLIGHTS

  • सतीश पूनियां  ने कहा कि अशोक गहलोत का इस तरह से गजेन्द्र सिंह शेखावत पर आरोप लगाने का सबसे बड़ा कारण जोधपुर संसदीय क्षेत्र से उनके बेटे वैभव गहलोत की गजेन्द्र सिंह शेखावत के सामने हार है.
  • इसलिए अशोक गहलोत गजेन्द्र सिंह शेखावत से असुरक्षित महसूस कर रहे है. 

जयपुर | भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने जयपुर में मीडिया से बात करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच संजीवनी घोटाले पर छिड़ी रार पर खुलकर बोले।

उन्होंने गजेन्द्र सिंह शेखावत के पक्ष में बोलते हुए सतीश पूनिया ने अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा। पूनिया ने इस दौरान कहा कि अशोक गहलोत जिस तरह से एक केंद्रीय मंत्री पर आरोप लगा रहे हैं उसे देखकर लग रहा है कि वे मुख्यमंत्री नहीं बल्कि खुद ही जांच एजेंसी की तरह काम कर रहे हैं।

शेखावत से असुरक्षित अशोक गहलोत
गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष सतीश पूनियां ने आज अपने आवास पर होली मिलन समारोह का कार्यक्रम रखा। जिसमे सैकड़ों कार्यकर्त्ता होली की शुभकामना देने के लिए सतीश पूनियां के आवास पर पहुंचे.

इस दौरान सतीश पूनियां ने वहां मौजूद मीडिया को भी सम्बोधित किया। इस दौरान thinQ360 ने सतीश पूनियां से संजीवनी घोटाले पर अशोक गहलोत और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच चल रही रार पर उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही तो सतीश पूनिया अशोक गहलोत पर हमलावर होते हुए गजेन्द्र सिंह शेखावत के खुलकर समर्थन में आ गए। 

यह बोले पूनिया
सतीश पूनिया ने कहा कि इस मामले पर मैंने पहले भी ट्वीटर के जरिये अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सीएम अशोक गहलोत जिस तरह से एक केंद्रीय मंत्री पर आरोप लगा रहे हैं उसे देखकर लगता है कि गहलोत खुद ही जाँच एजेंसी बने हुए हैं।

इसके बाद पूनियां ने आगे कहा कि गहलोत द्वारा गजेन्द्र सिंह शेखावत पर आरोप लगाना प्रतिशोध की राजनीति का एक बहुत बड़ा उदाहरण है। जब मर्यादा की पराकाष्ठा होती है। तब ही इस तरह के मामले होते हैं।

शेखावत के पक्ष में बोलते हुए पूनिया यहीं नहीं रुके और कहा कि गहलोत ने इस मामले को राजनीतिक आक्रमण का एक बड़ा हथियार बना लिया है.

वैभव की हार को बताया कारण 
सतीश पूनियां  ने कहा कि अशोक गहलोत का इस तरह से गजेन्द्र सिंह शेखावत पर आरोप लगाने का सबसे बड़ा कारण जोधपुर संसदीय क्षेत्र से उनके बेटे वैभव गहलोत की गजेन्द्र सिंह शेखावत के सामने हार है.

इसलिए अशोक गहलोत गजेन्द्र सिंह शेखावत से असुरक्षित महसूस कर रहे है. 

क्या है पूरा मामला 
दरअसल अशोक गहलोत और गजेन्द्र सिंह शेखावत इन दिनों संजीवनी सोसायटी घोटाले पर आमने सामने हैं। इस पूरे मामले में गहलोत शेखावत पर जबरदस्त हमलावर है और शेखावत पर आरोप लगा रहे हैं।

आरोपों के बीच शेखावत ने अब इस मामले में अशोक गहलोत के खिलाफ मानहानि का दावा किया है जिसके बाद गहलोत और शेखावत की ये लड़ाई न्यायालय में पहुँच चुकी है.

शेयर करें:

ताज़ा खबरें