नई दिल्ली | खालिस्तानी आतंकियों और गैंगस्टर को लेकर कनाडा से चल रही तनातनी के बीच चीन ने भी भारत के साथ नई चाल खेली है।
भारत का चीन को करारा जवाब: चीन ने रोकी अरुणाचल खिलाड़ियों की एंट्री, भारत ने कहा- चीन में कदम नहीं रखेंगे, खेल मंत्री का रद्द
चीन ने अपने नापाक इरादे दिखाते हुए एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों की एंट्री पर रोक लगा दी थी जिस पर भारत ने भी चीन को करारा जवाब दिया है। भारत ने चीन के खिलाफ कड़ा विरोध जताते हुए भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी अब अपना चीन दौरा रद्द कर दिया है।
HIGHLIGHTS
- चीन ने अपने नापाक इरादे दिखाते हुए एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों की एंट्री पर रोक लगा दी थी जिस पर भारत ने भी चीन को करारा जवाब दिया है। भारत ने चीन के खिलाफ कड़ा विरोध जताते हुए भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी अब अपना चीन दौरा रद्द कर दिया है।
संबंधित खबरें
चीन ने अपने नापाक इरादे दिखाते हुए एशियन गेम्स (asian games 2023) में भारतीय खिलाड़ियों की एंट्री पर रोक लगा दी थी जिस पर भारत ने भी चीन को करारा जवाब दिया है।
भारत ने चीन के खिलाफ कड़ा विरोध जताते हुए भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने भी अब अपना चीन दौरा रद्द कर दिया है।
चीनी सरकार की इस हरकत ने अब दोनों देशों के बीच एक बार फिर से खटास को और बढ़ा दिया है।
MEA says Union sports minister Anurag Thakur cancels visit to China for the 19th Asian Games in Hangzhou after Chinese authorities denied accreditation & entry to some sportspersons from Arunachal Pradesh to the Games.
(file photo) pic.twitter.com/xTRUZbfH5F
संबंधित खबरें
गौरतलब है कि हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्स 2023 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाड़ियों को एंट्री नहीं दी गई।
इसके बाद भारत सरकार ने भी चीन को करारा जवाब देते हुए अपना दौरा रद्द कर दिया है।
भारत ने नई दिल्ली और बीजिंग में भारतीय दूतावास के जरिए चीन के इस रवैये के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाया है।
विदेश मंत्रालय ने इस मामले पर लिखित बयान में कहा है कि चीन ने अरुणाचल के लोगों के साथ भेदभाव किया है।
देश के किसी भी राज्य के साथ ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी चीन में कदम नहीं रखेंगे।
इसी के साथ विदेश मंत्रालय जारी किए गए बयान में यह भी कहा कि चीन ने एशियन गेम्स की भावना और नियमों दोनों का उल्लंघन किया है।
अरुणाचल प्रदेश पर हमेशा रही है चीन की नजर
खेल-खिलाड़ी ही नहीं, ड्रैगन चीन की गंदी नजर हमेशा से ही अरुणाचल प्रदेश पर रही है।
अरुणाचल में कब्जा करने की फिराक में चीनी सैनिक कई बार सीमा पार कर चुके हैं। जिसके बाद उन्हें हर बार मुंह की खानी पड़ी है और वापस लौटना पड़ा है।
ताज़ा खबरें
ट्रंप ने ईरान को दी 10 दिन की और मोहलत, कहा- 'होर्मुज स्ट्रेट से बोट्स का निकलना एक बड़ा तोहफा'
जैसलमेर-जयपुर लीलण एक्सप्रेस और अजमेर-दौंड स्पेशल अब इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ेंगी; उत्तर पश्चिम रेलवे का बड़ा फैसला
देश में नहीं लगेगा लॉकडाउन: मोदी सरकार के तीन मंत्रियों ने अफवाहों को किया खारिज, कहा- पैनिक होने की जरूरत नहीं
भीनमाल के कूका से नंदगांव तक गोसेवकों की भव्य यात्रा, पर्यावरण संरक्षण और गौसेवा का दिया संदेश