जयपुर | राजस्थान कांग्रेस में राजेंद्र गुढ़ा (Rajendra Gudha) को मंत्री पद से बर्खास्त करने के बाद एक बार फिर से शुरू हुए घमासान के बीच
राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) का भी बड़ा बयान सामने आया हैं।
गुढ़ा जल्दी करे खुलासा: क्यों अब तक मन में दबाए रखी बात ? रंधावा बोले- पार्टी के खिलाफ कुछ बर्दाश्त नहीं
रंधावा ने कहा - राजेंद्र सिंह गुढ़ा बार-बार अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के खिलाफ बड़ा खुलासा करने की बात कर रहे हैं, तो वे ऐसा करते क्यों नहीं हैं ?
HIGHLIGHTS
- रंधावा ने कहा - राजेंद्र सिंह गुढ़ा बार-बार अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के खिलाफ बड़ा खुलासा करने की बात कर रहे हैं, तो वे ऐसा करते क्यों नहीं हैं ?
संबंधित खबरें
उन्होंने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि राजेंद्र सिंह गुढ़ा बार-बार अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के खिलाफ बड़ा खुलासा करने की बात कर रहे हैं, तो वे ऐसा करते क्यों नहीं हैं ?
गुढ़ा ने ये खुलासा आज तक क्यों नहीं किया? उन्हें तो खुलासा पहले ही कर देना चाहिए था, मन में नहीं रखना चाहिए था।
जो भी मन में बात रखता है, वह सेहत के लिए भी खराब होती है।
कांग्रेस पार्टी भाजपा जैसी नहीं है कि किसी को बोलने ही नहीं दे।
संबंधित खबरें
पहले सीएम से करते बात, लेकिन ऐसा नहीं किया
रंधावा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में रहकर पार्टी के विरूद्ध जाना गलत बात है। अगर राजेंद्र गुढ़ा दिक्कत थी तो उन्हें पहले सीएम के साथ बात करनी चाहिए थी।
सीएम नहीं सुनते तो मुझसे मिलते। मुझसे आकर बात बताते। अगर मैं भी बात नहीं करता तो फिर वह असेंबली में बोलते।
दरअसल, रंधावा ने भास्कर मीडिया से एक खास बातचीत में ये बातें कही। इस दौरान उन्होंने सचिन पायलट की भी इस मामले में तारीफ की।
सचिन पायलट की तारीफ
रंधावा ने कहा कि सचिन पायलट का बिना पद होने के बाद भी उससे ज्यादा नाम है। इनके पिताजी कांग्रेस के बड़े लीडर रहे।
सचिन पायलट ने हमेशा पार्टी को अपना माना है। आज तक उन्होंने कभी नहीं कहा कि मैं पार्टी छोडूंगा।
उन्होंने पार्टी लाइन से परे कभी भी ऐसी बात नहीं कही।
आपको बताना चाहेंगे कि मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई शर्मनाक घटना पर जहां पूरा देश शर्मसार है और विपक्षी दल केंद्र की मोदी सरकार को घेरने में लगे हुए हैं वहीं राजस्थान में कांग्रेस के ही मंत्री राजेंद्र गुढ़ा अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े करते दिखे।
उन्होंने विधानसभा के सदन में अशोक गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए राजस्थान को महिला अपराधों में नंबर वन करार दिया।
उनके इस बयान के बाद ही सीएम गहलोत ने तुरंत कर्रवाई करते हुए उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया।
जिसके बाद से ही राजेंद्र गुढ़ा लगातार ये कह रहे हैं कि, वे लाल डायरी को लेकर सीएम गहलोत के खिलाफ बड़ा खुलासा करेंगे।
गुढ़ा ने कहा कि सोमवार को विधानसभा में वे गहलोत सरकार के खिलाफ बड़ा खुलासा करने वाले हैं।
बस इसी बात को लेकर प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने उनके खिलाफ टिप्पणी करते हुए कहा है कि, उन्होंने ये खुलासा पहले क्यों नहीं किया। उन्हें तो ये पहले ही कर देने चाहिए था।
ताज़ा खबरें
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल