thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
मनोरंजन

अफवाह हुई सच: स्वरा भास्कर ने प्रेग्नेंट होने का किया खुलासा, बताया कब आएगा नन्हा मेहमान

desk desk

स्वरा ने अपने पति फहद अहमद के साथ अपने बेबी बंप की तस्वीर शेयर की है। शादी के चार महीने बाद ही प्रेग्नेंट होने का खुलासा करते हुए स्वरा ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की याद दिला दी है।

HIGHLIGHTS

  • स्वरा ने अपने पति फहद अहमद के साथ अपने बेबी बंप की तस्वीर शेयर की है। शादी के चार महीने बाद ही प्रेग्नेंट होने का खुलासा करते हुए स्वरा ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की याद दिला दी है।
swara bhaskar announces her pregnancy due in october
Swara Bhaskar - Fahad Ahmed

मुंबई |  Swara Bhaskar Pregnant: पिछले दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के प्रेग्नेंट होने की उड़ी खबर आखिरकार सही साबित हुई। 

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने खुद इस खबर की पुष्टि करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये खुशखबरी अपने फैंस को दी है। 

स्वरा ने अपने पति फहद अहमद के साथ अपने बेबी बंप की तस्वीर शेयर की है। 

शादी के चार महीने बाद ही प्रेग्नेंट होने का खुलासा करते हुए स्वरा ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की याद दिला दी है।

आलिया भट्ट ने भी रणबीर से शादी के सिर्फ साढे़ चार महीने बाद ही प्रेग्नेंट होने की घोषणा करके सभी को चौंका दिया था। 

खैर! जे कुछ भी हो, स्वरा की इस खुशी में अब उनके फैंस भी शामिल हो गए हैं। उनके फैंस उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। 

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा था जिसमें कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस स्वरा भास्कर शादी के बाद मां बनने वाली है।

हालांकि बाद में इस ट्वीट को फेक बताया गया था।

अक्टूबर में आने वाला है नन्हा मेहमान 

इस कपल ने खुद के माता-पिता बनने की खुशी को अपने फैंस से शेयर करते हुए बताया है कि उनके घर इसी साल अक्टूबर में नन्हा मेहमान आने वाला है।

स्वरा भास्कर ने फहद अहमद के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की गई बेबी बंप फोटो के साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया है। 

कैप्शन में लिखा है- 'कई बार आपकी सभी दुआओं का असर एक साथ हो जाता है। 

बहुत खुश और एक्साइटेड हूं कि हम दोनों एक नई दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। 

जैसा कि हम एक पूरी नई दुनिया में कदम रखते हैं, धन्य, आभारी, उत्साहित (और अनजान!)। 

इसी के साथ अपनी खुशी व्यक्त करने के लिए कई इमोजी भी डाले हैं, जिसमें हाथ जोड़ने से लेकर हर्ट तक शामिल हैं।

फरवरी 2023 में हुई थी शादी 

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने फरवरी 2023 में एक निजी समारोह में फहद अहमद के साथ शादी की थी। 

इस कपल ने अपनी शादी का फंक्शन तीन दिन तक मनाया था। जिसमें इनके खास दोस्तों और परिवार के लोगों ने शिरकत की थी। 

सेलेब्स दे रहे बधाईयां

कपल को न सिर्फ उनके फैंस बल्कि मनोरंजन इंडस्ट्री के सेलेब्स भी बधाईयां दे रहे हैं। 

हाल ही नई-नई मां बनने वाली एक्ट्रेस गौहर खान ने कपल को बधाई दी है। 

डिजाइनर फराह खान अली ने भी लिखा है कि, आप दोनों को बधाई। आपको एक हेल्दी और हैप्पी बच्चे का आशीर्वाद मिले जो आपके लिए बहुत कुछ लेकर आए। 

शेयर करें:

ताज़ा खबरें