जयपुर । गुजरात के राजकोट हादसे से सबक लेते हुए राजस्थान में सतर्कता बरतने के लिए स्वायत्त शासन विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत प्रदेश के सभी गेम जोन्स में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर उन्हें दुरुस्त करवाया जाएगा।
स्वायत्त शासन विभाग: गुजरात के राजकोट हादसे से सबक लेते हुए राजस्थान में स्वायत्त शासन विभाग की ओर से हुए आदेश जारी
गुजरात के राजकोट हादसे से सबक लेते हुए राजस्थान में सतर्कता बरतने के लिए स्वायत्त शासन विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत प्रदेश के सभी गेम जोन्स में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर उन्हें दुरुस्त करवाया जाएगा।
HIGHLIGHTS
- राजस्थान में ना हो राजकोट जैसा हादसा स्वायत्त शासन विभाग ने जारी किए आदेश सभी निकाय आयुक्त और ई.ओ. करें निरीक्षण गेम जोन्स में दुरुस्त रखी जाएं सुरक्षा व्यवस्थाएं | विभाग ने स्पष्ट किया है कि कमाई के लालच में किसी के जीवन से खिलवाड़ को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संबंधित खबरें
सभी आयुक्त-ई.ओ. करेंगे गेम जोन्स के निरीक्षण की माॅनिटरिंग
विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी निकायों के आयुक्त और ई.ओ. को जल्द से जल्द अपने क्षेत्रों में चल रहे गेम जोन्स का निरीक्षण करने के लिए टीमें गठित करने और इस पूरे काम की माॅनिटरिंग करनी होगी।
अग्निशमन के साथ अन्य व्यवस्थाएं रखनी होंगी पुख्ता चूंकि गेम जोन्स में बड़ी संख्या में लोग खास तौर पर वीकेंड पर अपने परिवारों के साथ जाते हैं।
ऐसे में ऐसी जगहों पर अग्निशमन के साथ अन्य व्यवस्थाओं को पुख्ता रखना संचालक की जिम्मेदारी होगी। साथ निकाय अधिकारियों पर भी इन व्यवस्थाओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।
संबंधित खबरें
लापरवाही मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई
स्वायत्त शासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि कमाई के लालच में किसी के जीवन से खिलवाड़ को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे में यदि किसी गेम जोन्स में सुरक्षा व्यवस्थाओं में लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।
ताज़ा खबरें
जैसलमेर-जयपुर लीलण एक्सप्रेस और अजमेर-दौंड स्पेशल अब इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ेंगी; उत्तर पश्चिम रेलवे का बड़ा फैसला
देश में नहीं लगेगा लॉकडाउन: मोदी सरकार के तीन मंत्रियों ने अफवाहों को किया खारिज, कहा- पैनिक होने की जरूरत नहीं
भीनमाल के कूका से नंदगांव तक गोसेवकों की भव्य यात्रा, पर्यावरण संरक्षण और गौसेवा का दिया संदेश
राजस्थान में RGHS के खिलाफ निजी अस्पतालों का आंदोलन फेल, जयपुर के बड़े अस्पतालों में मरीजों को मिल रहा सुचारू इलाज