जालोर। जिला कलेक्ट्रेट के सामने स्थित एक चाय की होटल पर मंगलवार को आपसी कहासुनी के चलते काका-भतीजे के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया और दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने किया शांतिभंग में गिरफ्तार: जालोर कलेक्ट्रेट के सामने चाय होटल पर काका-भतीजे में मारपीट
पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया और दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया
संबंधित खबरें

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पंचायती को लेकर पांचोटा (आहोर) निवासी करणनाथ और नाथूनाथ के बीच कहासुनी शुरू हुई। मामला बढ़ने पर दोनों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद महिलाओं और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। उसी दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
कोतवाली पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को शांतिभंग की धारा में हिरासत में लिया है। महिलाओं द्वारा उन्हें छुड़ाने की भी कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने जाब्ते के साथ कार्रवाई करते हुए दोनों को कोतवाली में ले जाकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की।
फिलहाल, मामले की जांच जारी है।
ताज़ा खबरें
प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना: 2027 तक खुलेंगे 25,000 केंद्र, सस्ती दवाओं से बचेगा जनता का पैसा
भारत ने पहली ब्रिक्स युवा समन्वय बैठक 2026 की मेजबानी की; लचीलापन और नवाचार पर रहा मुख्य फोकस
भारत
पंचायती राज को मजबूती: केंद्र ने गोवा और महाराष्ट्र के लिए जारी किए ₹592 करोड़ से अधिक के अनुदान
भारत
रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का मिसाइलों और P8I विमानों के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर किए हस्ताक्षर
भारत