नागौर | राजस्थान में मौजूदा समय में पारा दोनों तरफ से गरमाया हुआ है। जहां राजनीति में चल रही उथल-पुथल से माहौल गर्म है, वहीं कुदरत भी अपना कहर बरपा रही है।
ऐसे में राजस्थान भट्टी की तरह सुलग रहा है।
रेतीले तूफान का कहर: सीएम गहलोत की सभा के उखड़े टैंट, जबर्दस्त आंधी ने सबकुछ किया तहस-नहस
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नागौर में महंगाई राहत कैंप और एक जनसभा का प्रोग्राम था। जिसके लिए विशाल टैंट लगाया गया था। लोगों के बैठने के लिए कुर्सियों का इंतेजाम किया गया था। इस दौरान मौसम ने ऐसा कहर बरपाया कि सीएम अशोक गहलोत की सभा के लिए लगाए गए टैंट हवा में उड़ गए।
HIGHLIGHTS
- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नागौर में महंगाई राहत कैंप और एक जनसभा का प्रोग्राम था। जिसके लिए विशाल टैंट लगाया गया था। लोगों के बैठने के लिए कुर्सियों का इंतेजाम किया गया था। इस दौरान मौसम ने ऐसा कहर बरपाया कि सीएम अशोक गहलोत की सभा के लिए लगाए गए टैंट हवा में उड़ गए।
संबंधित खबरें
आसमान से बरसती आग के बीच शनिवार को मौसम ने अचानक से पलटी मारी और रेतीले तूफान ने राज्य के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया।
जिसके चलते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सभा का टैंट भी आंधी के आगोश में समा गया।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नागौर में महंगाई राहत कैंप और एक जनसभा का प्रोग्राम था। जिसके लिए विशाल टैंट लगाया गया था। लोगों के बैठने के लिए कुर्सियों का इंतेजाम किया गया था।
इस दौरान मौसम ने ऐसा कहर बरपाया कि सीएम अशोक गहलोत की सभा के लिए लगाए गए टैंट हवा में उड़ गए।
संबंधित खबरें
शनिवार को सीएम गहलोत नागौर जिले के नावां पहुंचे थे, लेकिन सीएम के नावां पहुचंने से पहले आई जबर्दस्त आंधी ने वहां सबकुछ तहस-नहस कर डाला।
सभा के लिए की गई सभी व्यवस्थाएं तिनके की भांति उड़ती नजर आए और कार्यकर्ता उन्हें संभालते।
सीएम की सभा के लिए लगाए गया टैंट आंधी-तूफान की भेंट चढ़ गया।
आंधी तूफान के कारण सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाई गई बल्लियां भी धरासाही हो गई।
इसके बावजूद सीएम को देखने और सुनने आए लोगों ने हिम्मत नहीं हारी और आंधी से मुकाबला करते रहे।
यहां तक की महिलाएं भी इस प्रकोप को झेलती रही और बैठी रहीं।
हवा में उड़ती कुर्सियां को रोकने के लिए लोगों ने उन्हें अपने सिर पर रख लिया। कार्यकर्ता टैंट को पकड़कर खड़े रहे।
ऐसे में सीएम गहलोत जब जनसभा में पहुंचे तो उन्होंने सभी लोगों का आभार जताया और आंधी के बीच भी सीएम की गरजना चलती रही।
शनिवार को दोपहर बाद बदले मौसम ने राजधानी जयपुर में भी कुछ इसी तरह का कहर बरपाया। जयपुर में शाम होते-होते जोरदार धूलभरी आंधी ने कोहराम मचाया।
ताज़ा खबरें
ईरान-अमेरिका युद्ध: USS अब्राहम लिंकन पर मिसाइल दागने का दावा, क्या खाड़ी में छिड़ेगी महाजंग?
जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने संसद में उठाई सोलर और बैटरी स्टोरेज की मांग, किसानों की आय पर दिया जोर
कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी आग; इराक में अमेरिकी ठिकानों पर 23 स्ट्राइक, ट्रंप ने दिया सीजफायर का प्रस्ताव
सऊदी अरब ने ट्रम्प से कहा- ईरान पर हमले जारी रखें, मिडिल ईस्ट में सत्ता परिवर्तन का यही सही मौका