जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार रिपीट होने के दावों उस समय धज्जियां उड़ गई जब प्रदेश में मतगणना के बाद भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल गया।
बहुमत के बाद वसुंधरा राजे का पहला बयान: पीएम नरेंद्र मोदी को पहनाया जीत का ताज, तो क्या अब बनने जा रही सीएम
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी झालरापाटन से जीत दर्ज कर मीडिया के सामने अपनी खुशी को दर्शाया है। राजे ने भाजपा की इस जीत का ताज प्रधानमंत्री नरेंद्र के सिर बांधा है।
HIGHLIGHTS
- पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी झालरापाटन से जीत दर्ज कर मीडिया के सामने अपनी खुशी को दर्शाया है। राजे ने भाजपा की इस जीत का ताज प्रधानमंत्री नरेंद्र के सिर बांधा है।
संबंधित खबरें
प्रदेश की इस सियासी लड़ाई में सीएम गहलोत के लगभग सभी मोहरे मात खा गए और जनता ने फिर से राज बदल दिया।
रूझानों में पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी से भाजपा में मिठाईयां बांटी जा रही है तो कहीं ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी की गूंज सुनाई दे रही है।
इसी बीच पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी झालरापाटन से जीत दर्ज कर मीडिया के सामने अपनी खुशी को दर्शाया है।
राजे ने भाजपा की इस जीत का ताज प्रधानमंत्री नरेंद्र के सिर बांधा है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी को मिला भारी जनादेश यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प की जीत है।' आदरणीय प्रधानमंत्री जी की गारंटियों पर जनता-जनार्दन के भरोसे की जीत है।#BJP4Rajasthan #ModiKiGuarantee pic.twitter.com/mFlOStPEIm
गौरतलब है कि दो बार सीएम रह चुकी वसुंधरा राजे के पास जबरदस्त सियासी अनुभव है और जनता में भी उनकी अच्छी पकड़ है।
भले ही भाजपा ने उन्हें चुनाव में सीएम फेस नहीं बनाया हो, लेकिन माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें तीसरी बार प्रदेश की कमान सौंप सकती है।
आपको बता दें कि सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना के बाद अब लगभग प्रदेश की पूरी स्थिति साफ हो चुकी है जिसमें भाजपा पूर्ण बहुमत की और है।
वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी जनता का फैसला स्वीकार करते हुए आज शाम को राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने की घोषणा कर दी है।
गौरतलब है कि राजस्थान में 25 नवंबर को 200 विधानसभा सीटों में से 199 सीटों पर मतदान हुआ था।
ताज़ा खबरें
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल