जोधपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 (Rajasthan Election 2023) के लिए हो रहे मतदान के बीच जोधपुर से बड़ी खबर सामने आई है।
जीजी से मिलने पहुंचे सीएम अशोक गहलोत: भाजपा की दिग्गज विधायक सूर्यकांता व्यास की बिगड़ी तबीयत, आईसीयू में भर्ती
भाजपा की वयोवृद्ध नेता और सूरसागर से विधायक सूर्यकांता व्यास (Suryakanta Vyas) की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया है। विधायक व्यास का जोधपुर के एम्स में इलाज चल रहा हैं।
HIGHLIGHTS
- भाजपा की वयोवृद्ध नेता और सूरसागर से विधायक सूर्यकांता व्यास (Suryakanta Vyas) की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया है। विधायक व्यास का जोधपुर के एम्स में इलाज चल रहा हैं।
संबंधित खबरें
भाजपा की वयोवृद्ध नेता और सूरसागर से विधायक सूर्यकांता व्यास (Suryakanta Vyas) की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विधायक व्यास का जोधपुर के एम्स में इलाज चल रहा हैं। शुक्रवार देर रात प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) भी उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंचे।
बता दें कि सूर्यकांता व्यास भारतीय जनता पार्टी की सबसे वयोवृद्ध नेता हैं और उन्होंने इस बार भी विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए इच्छा जताई थी, हालांकि इस बार पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया है। उनकी जगह पार्टी ने देवेंद्र जोशी को टिकट दिया।
आईसीयू में हैं भर्ती
संबंधित खबरें
राजस्थान में शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इसी बीच भाजपा नेता सूर्यकांता व्यास के अस्वस्थ होने की खबर के बाद पार्टी में भी चिंता बनी हुई है।
हालांकि, डॉक्टरों के अनुसार, घबराने वाली कोई बात नहीं है। व्यास की हालत स्थिर बताई गई है।
फिलहाल वे आईसीयू में भर्ती हैं। जानकारी के अनुसार, व्यास को घबराहट और बेचैनी के बाद पहले मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जहां किडनी और हार्ट की समस्या के चलते उनका डायलिसिस भी किया गया था, लेकिन बाद उन्हें एम्स रेफर कर दिया। इसके बाद देर रात सोशल मीडिया पर उनके निधन की अफवाह भी फैल गई, जिसका उनके बेटे ने खंडन किया है।
विधायक व्यास के बेटे शिवकुमार व्यास के मुताबिक, अभी उनकी हालत स्थिर है।
सीएम गहलोत ने कहा था- जीजी ने मेरी तारीफ की, इसलिए काट दिया टिकट
बता दें कि जोधपुर की सूरसागर विधानसभा सीट लंबे समय से भाजपा का गढ़ रही है।
साल 2003 से यहां पर बीजेपी का राज रहा है और जीजी सूर्यकांता व्यास यहां से लगातार जीत रही हैं। इसके बावजूद भाजपा ने इस बार उनका टिकट काट दिया था।
जिसके बाद सीएम अशोक गहलोत जीजी सूर्यकांता व्यास से मिलने अचानक उनके घर भी पहुंचे थे।
इस दौरान सूर्यकांता व्यास ने मुख्यमंत्री गहलोत का अपने आवास पर शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया था। सीएम गहलोत ने जीजी सूर्यकांता व्यास से मुलाकात कर कहा था कि जीजी ने उनकी तारीफ की थी, इसलिए बीजेपी ने इस बार उनका टिकट दिया है।
ताज़ा खबरें
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
"बेटों को सत्ता से दूर रखें मंत्री, नहीं तो करवा देंगे बदनामी": पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी सरकार को घेरा, जयशंकर से मांगी माफी
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट