जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election 2023) में टिकट पाने के लिए घमासान चल रहा है, लेकिन जिस सीट पर सभी की टिकट पाने के लालसा है वह सचिन पायलट (Sachin Pilot ) का विधानसभा क्षेत्र है।
18 नेताओं ने ठोक दी दावेदारी: सचिन पायलट की सीट पर सबकी नजर, क्या हाथ से फिसल जाएगी टोंक सीट
सचिन पायलट की विधानसभा सीट से कई नेताओं ने चुनाव लड़ने की दावेदारी पेश कर दी है। जबकि, 200 सीटों पर आवेदन करने वाले नेताओं में सीएम अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा और रामेश्वर डूडी की सीट पर किसी भी नेता ने दावेदारी नहीं ठोकी है।
HIGHLIGHTS
- सचिन पायलट की विधानसभा सीट से कई नेताओं ने चुनाव लड़ने की दावेदारी पेश कर दी है। जबकि, 200 सीटों पर आवेदन करने वाले नेताओं में सीएम अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा और रामेश्वर डूडी की सीट पर किसी भी नेता ने दावेदारी नहीं ठोकी है।
संबंधित खबरें
सचिन पायलट की विधानसभा सीट से कई नेताओं ने चुनाव लड़ने की दावेदारी पेश कर दी है।
जबकि, 200 सीटों पर आवेदन करने वाले नेताओं में सीएम अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा और रामेश्वर डूडी की सीट पर किसी भी नेता ने दावेदारी नहीं ठोकी है।
गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी में इन दिनों उम्मीदवारों के चयन पर मंथन चल रहा है। उम्मीदवारों के नामों को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी ने लगातार 3 दिनों तक मंथन किया है।
हालांकि उम्मीदवारों के नामों पर आखिरी मुहर तो दिल्ली दरबार से ही लगेगी।
संबंधित खबरें
पायलट की टोंक सीट से 18 नेताओं ने ठोकी दावेदारी
बताया जा रहा है कि सचिन पायलट की टोंक सीट से 18 उम्मीदवारों ने दावेदारी ठोक अपना आवेदन दिया है।
लेकिन अभी तक खुद पायलट साब ने टोंक से आवेदन नहीं किया है। ऐसे में ये भी हवाएं माहौल को गरमा रही है कि पायलट साब इस बार अपनी सीट बदलने वाले हैं।
टोंक विधानसभा क्षेत्र से सचिन पायलट के आवेदन नहीं करने को लेकर कई कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि वह राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं और उनको कहीं से भी चुनाव लड़वाया जा सकता है।
इसी बीच सियासी गलियारों में ये भी चर्चा है कि पायलट को मसूदा विधानसभा से भी चुनाव लड़वाया जा सकता है।
हालांकि, अभी तक ये भी देखा गया है कि पायलट टोंक सीट को छोड़ने के मूड में नहीं हैं।
पिछले दिनों ही पायलट ने टोंक में एक जनसभा को संबोधित किया था और कहा था कि पिछली बार बीजेपी को इस सीट पर 55 हजार वोटों से हार मिली थी और उन्हें पूरा विश्वास है कि इस बार कांग्रेस यहां अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ेगी।
ऐसे में सियासी गणित बैठाने वालों का मानना है कि सचिन पायलट किसी भी हालत में अपना निर्वाचन क्षेत्र टोंक नहीं छोड़ने वाले हैं।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल