हनुमानगढ़ | Hanumangarh Accident: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां सालासर पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को एक ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में 2 की मौत और दो घायल है।
काल बनकर आया ट्रक: सालासर धाम धोक लगाने जा रहे पैदल श्रद्धालुओं को कुचला, 2 की मौत, दो का इलाज जारी
शनिवार सुबह रावतसर में मेगा हाइवे सरदारशहर रोड पर गांव बरमसर के पास हुआ बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, हरियाणा के ऐलनाबाद से ये भी श्रद्धालु सालासर बाजाजी के धोक लगाने पैदल जा रहे थे।
HIGHLIGHTS
- शनिवार सुबह रावतसर में मेगा हाइवे सरदारशहर रोड पर गांव बरमसर के पास हुआ बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, हरियाणा के ऐलनाबाद से ये भी श्रद्धालु सालासर बाजाजी के धोक लगाने पैदल जा रहे थे।
संबंधित खबरें
ये हादसा शनिवार सुबह रावतसर में मेगा हाइवे सरदारशहर रोड पर गांव बरमसर के पास हुआ बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, हरियाणा के ऐलनाबाद से ये भी श्रद्धालु सालासर बाजाजी के धोक लगाने पैदल जा रहे थे।
तभी शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे जब गांव बरमसर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सभी को कुचल दिया।
इन श्रद्धालुओं को कुचलता हुआ ट्रक आगे चल रहे डम्पर से जा टकराया और पलट गया।
संबंधित खबरें
इस हादसे में प्रहलाद (45) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मनोज (38) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
हादसे में गंभीर रूप से घायल मनजीत और विक्रम का अस्पताल में इलाज जारी है।
स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और घायलों को संभाला। पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल पहुंचाया और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सडक़ से हटाकर यातायात सुचारू कराया।
पुलिस के अनुसार, हादसे में मृतक और घायल श्रद्धालु हरियाणा के ऐलनाबाद क्षेत्र के निवासी हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद स्थानीय राजकीय अस्पताल से जिला अस्पताल हनुमानगढ़ रेफर कर दिया गया।
ताज़ा खबरें
ट्रंप ने ईरान को दी 10 दिन की और मोहलत, कहा- 'होर्मुज स्ट्रेट से बोट्स का निकलना एक बड़ा तोहफा'
जैसलमेर-जयपुर लीलण एक्सप्रेस और अजमेर-दौंड स्पेशल अब इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ेंगी; उत्तर पश्चिम रेलवे का बड़ा फैसला
देश में नहीं लगेगा लॉकडाउन: मोदी सरकार के तीन मंत्रियों ने अफवाहों को किया खारिज, कहा- पैनिक होने की जरूरत नहीं
भीनमाल के कूका से नंदगांव तक गोसेवकों की भव्य यात्रा, पर्यावरण संरक्षण और गौसेवा का दिया संदेश