नई दिल्ली | कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी से सत्ता हथियाने के बाद शनिवार को सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है।
कर्नाटक की जनता को सौगात: राहुल गांधी का ऐलान- हम झूठ नहीं बोलते, 1-2 घंटे में 5 वादे बन जाएंगे कानून
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनावी प्रचार के दौरान कर्नाटक की जनता से जो 5 वादे किए हैं, हम उन्हें आज से ही पूरा करेंगे। हम झूठे वादे नहीं करते। आज ही एक-दो घंटे में कर्नाटक सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होने जा रही है। उस बैठक में पांचों वादे कानून बन जाएंगे।
HIGHLIGHTS
- राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनावी प्रचार के दौरान कर्नाटक की जनता से जो 5 वादे किए हैं, हम उन्हें आज से ही पूरा करेंगे। हम झूठे वादे नहीं करते। आज ही एक-दो घंटे में कर्नाटक सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होने जा रही है। उस बैठक में पांचों वादे कानून बन जाएंगे।
संबंधित खबरें
शपथ ग्रहण समारोह में आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस के चुनावी वादों को आज से ही पूरा करने का ऐलान भी किया।
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनावी प्रचार के दौरान कर्नाटक की जनता से जो 5 वादे किए हैं, हम उन्हें आज से ही पूरा करेंगे।
हम झूठे वादे नहीं करते। आज ही एक-दो घंटे में कर्नाटक सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होने जा रही है। उस बैठक में पांचों वादे कानून बन जाएंगे।
हम आपको साफ सुथरी, भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देंगे। पहले कर्नाटक की जनता ने अपना वादा निभाया अब हम अपना वादा निभाएंगे।
संबंधित खबरें
आपको बता दें कि, कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कर्नाटक की जनता से वादें किए थे कि अगर वे सत्ता में आते हैं तो लोगों कई फ्री सौगात देंगे।
#WATCH | We made 5 promises to you. I had said we don't make false promises. We do what we say. In 1-2 hours, the first cabinet meeting of the Karnataka govt will happen and in that meeting these 5 promises will become law: Congress leader Rahul Gandhi pic.twitter.com/hhsancnayq
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार का लक्ष्य हमारे किसान हैं, मजदूर हैं, छोटे दुकानदार हैं. उनकी रक्षा करना और उनके भविष्य को सुनहरा बनाना है।
हम आपको एक साफ-सुथरी बिना करप्शन की सरकार देंगे। कर्नाटक के हर युवा माता एवं बहनों को धन्यवाद। आपने अपना प्यार और अपनी शक्ति कांग्रेस पार्टी को दी।
हम यह कभी नहीं भूलेंगे। यह सरकार आपकी सरकार, कर्नाटक के जनता की सरकार है और यह दिल से आपके लिए काम करेगी।
ये मिलेगी राहत की सौगात
- 200 यूनिट तक बिजली फ्री
- गरीब परिवार की मुखिया महिला को 2 हजार महीना
- महिलाओं के लिए यातायात फ्री
- बेरोजगारों को दो साल तक भत्ता दृ ग्रेजुएट को तीन हजार, डिप्लोमा को डेढ़ हजार
- बीपीएल परिवारों को दस किलो चावल फ्री
ताज़ा खबरें
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल
ईरान-इजरायल तनाव: सर्वदलीय बैठक में सरकार का भरोसा, 'भारत में ऊर्जा संकट नहीं, LPG उत्पादन 60% बढ़ा'
गोरखपुर में गरजे सीएम योगी: बुलेट ट्रेन की रफ्तार के आगे नहीं टिक पाएगी पंचर साइकिल
क्या भारतीय इतिहास से जानबूझकर मिटाया गया सम्राट विक्रमादित्य का अस्तित्व? जानिए विक्रम संवत् की अनसुनी गाथा