thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

समीक्षा बैठक: पेयजल से संबंधित सभी परियोजनाओं में आचार संहिता के चलते देरी नहीं हों -मुख्य सचिव

thinQ360 thinQ360

विभाग से संबंधित सभी प्रोजेक्ट की उचित तरीके से मॉनिटरिंग हो साथ ही प्रत्येक स्तर पर कार्य पूर्ण करने की तय समय सीमा निर्धारित हो।

HIGHLIGHTS

  • जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं जल संसाधन विभाग की मुख्य सचिव ने समीक्षा बैठक की
  •  चुनाव आयोग से अनुमति लेकर आचार संहिता के दौरान भी आवश्यक राजकीय कार्य जारी रखें
all projects related to drinking water should not be delayed due to code of conduct   chief secretary
जल संसाधन विभाग समीक्षा बैठक
जयपुर। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने गुरुवार को शासन सचिवालय में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान अंतर्विभागीय प्रकरण, ईसरदा दौसा जल आपूर्ति प्रोजेक्ट(water supply project) तथा जल जीवन मिशन(Jal Jeevan Mission) जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

सभी परियोजनाओं की मॉनिटरिंग उचित तरीके से हो 

मुख्य सचिव ने बैठक में कहा कि विभाग की पेयजल(Drinking Water) से संबंधित जितनी भी परियोजनाएं तैयार है उन्हें बिना किसी विलंब के जल्द से जल्द लागू किया जाए। उन्होंने ये भी बताया कि आमजन के लिए पेयजल(Drinking Water) एक अति-संवेदनशील मामला है अतः पेयजल से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं को लागू करने में आचार संहिता हटने का इंतजार ना करें। चुनाव आयोग(election Commission) से अनुमति लेकर आचार संहिता के दौरान भी आवश्यक राजकीय कार्य(political work) जारी रखें।

पंत ने निर्देश दिए कि विभाग से संबंधित सभी प्रोजेक्ट की उचित तरीके से निगरानी(monitoring) हो साथ ही प्रत्येक स्तर पर कार्य पूर्ण करने की तय समय सीमा निर्धारित हो। भवन सुरक्षा नियम(BSR) 2024 और पाइप पॉलिसी(pipe policy) दोनों को 31 मई तक पूर्ण करें। साथ ही पंत ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि JJM एवम AMRUT 2.0 योजना को समय से पूर्ण किया जाए।

औसत निस्तारण समय में कमी लाए

प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता के लिए ई-फाइलिंग सिस्टम(e-filing system) को अधिक से अधिक आचरण में लाया जाए और सभी राजकीय अधिकारियों में इस बारे में जागरूक हों साथ ही मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक राजकीय कार्य ई-फाईल(e-file) के माध्यम से हो साथ ही औसत निस्तारण समय अधिक होने पर विभाग के सक्षम अधिकारी द्वारा उचित कार्यवाही की जाए।

बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन(water resources) अभय कुमार और जन स्वास्थ्य और आभियांत्रिकी(engineering) एवम भूजल विभाग(Ground Water Department) के सचिव डॉ समित शर्मा समेत जल जीवन मिशन के निदेशक बचनेश अग्रवाल, संयुक्त शासन सचिव,समस्त मुख्य अभियंता एवं अन्य महत्वपूर्ण अधिकारी गण उपास्थित रहे।
शेयर करें:

ताज़ा खबरें