thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

बालिकाओं को करें शिक्षित: पशुपालन एवं गोपालन मंत्री, प्रजापति समाज विकास समिति में धर्मशाला का शिलान्यास

desk desk

कैबिनेट मंत्री  कुमावत गुरुवार को चूरू जिले के राजगढ़ मुख्यालय पर प्रजापत समाज विकास समिति की धर्मशाला के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे

HIGHLIGHTS

  • जोराराम कुमावत ने कहा कि सामाजिक ढांचे और समाज के विकास के लिए समय की मांग के अनुसार शिक्षा के मार्ग को सुदृढ़ करना होगा। इसके लिए समाज में पर्याप्त जागरूकता लाते हुए बालिकाओं को शिक्षित करें ताकि समाज का उत्थान हो सके। इसी के साथ केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं में पर्याप्त लाभ उठाते हुए सामाजिक विकास और सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित करें।
animal husbandry and cow husbandry minister laid the foundation stone of dharamshala in prajapati samaj vikas samiti.
Animal Husbandry and Dairy Minister Joram Kumawat
जयपुर । पशुपालन एवं डेयरी मंत्री  जोराराम कुमावत ने कहा है कि वर्तमान समय शिक्षा और विज्ञान का है, जो समाज अपने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देगा, वही आगे बढेगा।

जोराराम कुमावत

 
कैबिनेट मंत्री  कुमावत गुरुवार को चूरू जिले के राजगढ़ मुख्यालय पर प्रजापत समाज विकास समिति की धर्मशाला के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। मंत्री  कुमावत ने कहा कि मेहनत की कमाई परोपकार के कार्यों में लगाना पुण्य का काम है। हम सभी के सहयोग से विकास कार्यों को गति मिलेगी और विकसित भारत के संकल्प को गति मिलेगी।

राजगढ़ मुख्यालय पर प्रजापत समाज विकास समिति की धर्मशाला के शिलान्यास

जोराराम कुमावत ने कहा कि सामाजिक ढांचे और समाज के विकास के लिए समय की मांग के अनुसार शिक्षा के मार्ग को सुदृढ़ करना होगा। इसके लिए समाज में पर्याप्त जागरूकता लाते हुए बालिकाओं को शिक्षित करें ताकि समाज का उत्थान हो सके। इसी के साथ केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं में पर्याप्त लाभ उठाते हुए सामाजिक विकास और सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित करें।

जोराराम कुमावत ने कहा कि सामाजिक उत्थान में महिलाओं की भागीदारी अहम है। महिलाओं की भागीदारी शासन प्रशासन में भी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने नया वंदन विधेयक लाकर  
महिलाओं के लिए लोकसभा व विधानसभा में 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित की हैं।

 
शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एवं सूरतगढ़ विधायक  डूंगर राम गैदर ने कहा कि शिक्षा सामाजिक उत्थान में सबसे अहम भूमिका निभाती है। 
टैग: jaipur rajasthan
शेयर करें:

ताज़ा खबरें