जयपुर | RAS Transfer : प्रदेश की जनता को सौगातों के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से बड़ा फैसला लेते हुए 23 RAS के तबादले कर दिए हैं।
जनता को सौगात OR अधिकारियों के तबादले: देर रात गहलोत सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
अशोक गहलोत ने एक बार फिर से बड़ा फैसला लेते हुए 23 RAS के तबादले कर दिए हैं। राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सीएम अशोक गहलोत लगातार अधिकारियों की मौके पर तैनाती मजबूत करते दिख रहे हैं।
HIGHLIGHTS
- अशोक गहलोत ने एक बार फिर से बड़ा फैसला लेते हुए 23 RAS के तबादले कर दिए हैं। राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सीएम अशोक गहलोत लगातार अधिकारियों की मौके पर तैनाती मजबूत करते दिख रहे हैं।
संबंधित खबरें
राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सीएम अशोक गहलोत लगातार अधिकारियों की मौके पर तैनाती मजबूत करते दिख रहे हैं।
बता दें कि पिछले कई दिनों से कार्मिक विभाग आरएएस, आईएएस, आरपीएस और आईपीएस की ट्रांसफर लिस्ट जारी करने में बिजी चल रहा है।
बुधवार देर रात एक बार फिर से सीएम गहलोत ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया और 23 RAS अधिकारियों के तबादले कर दिए गए।
इसमें 7 एसडीओ, 5 सहायक कलेक्टर और 1 एडीएम का नाम भी शामिल है।
संबंधित खबरें

कार्मिक विभाग ने आदेश जारी करते हुए...
- रामनारायण बड़गुर्जर को स्टेट ब्रेवरेज कॉर्पाेरेशन लिमिटेड कार्यकारी निदेशक,
- अलका मीणा को अतिरिक्त मुख्य सतर्कता आयुक्त, गृह विभाग,
- रामरतन सोखरिया भूप्रबंधन अधिकारी एवं पदेन राजस्व अपील अधिकारी, सीकर,
- नितेंद्र पाल सिंह उपस्थापक अधिकारी विभागीय जांच,
- सुभाष चंद्र शर्मा फर्स्ट अतिरिक्त निदेशक निशक्तजन, जयपुर,
- प्रियंका तलानिया को अतिरिक्त जिला कलेक्टर, अनूपगढ़,
- विष्णु कुमार गोयल-प्रथम को खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम में प्रबंधक (कार्मिक)।
- निधि सिंह को सहायक जिला कलेक्टर, बूंदी,
- शिप्रा शर्मा को उपखंड अधिकारी, वजीरपुर (गंगापुर सिटी),
- संघमित्रा बरड़िया को उपखंड अधिकारी, मांगरोल (बारां),
- सविना विश्नोई को आयुक्त, नगर परिषद, श्रीगंगानगर,
- निधि नारनोलिया को सहायक कलेक्टर (मुख्यालय), बानसूर,
- मोनिका जाखड़ को लगाया सहायक कलेक्टर (मुख्यालय), अजमेर,
- सुप्रिया को सहायक कलेक्टर (मुख्यालय), टोंक,
- प्रियंका बिश्नोई को सहायक कलेक्टर, जोधपुर,
- विरेंद्र सिंह द्वितीय को उपखंड अधिकारी (सेड़वा) बाड़मेर,
- नीतू करोल को उपखंड अधिकारी, मंडावर, दौसा,
- डॉ. नरेंद्र चौधरी प्रबंधक राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम,
- हरफूल पंकज क्षेत्रीय परिवहन अधिकरी जोधपुर,
- संजू पारीक एसडीएम बदनोर,
- सुशीला वर्मा उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीगंगानगर,
- सुमन मीणा एसडीएम बौंली में लगाया गया है।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया