दौसा | Priyanka Gandhi Dausa Rally: प्रियंका गांधी ने राजस्थान में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा दिया है।
जीत की अर्जी: अशोक गहलोत, सचिन पायलट ने प्रियंका गांधी के साथ मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में मांगा सियासी जीत का आशीर्वाद
HIGHLIGHTS
- प्रियंका मेहंदीपुर बालाजी के धाम पहुंची। इस दौरान उनके साथ सियासी जादूगर अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी रहे। तीनों ने साथ में बालाजी महाराज के दर्शन कर जीत का आशीर्वाद लिया।
संबंधित खबरें
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को दौसा पहुंची और जिले के सिकराय में चुनावी जीत का दंभ भरा।
जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रियंका सीधे मेहंदीपुर बालाजी के धाम पहुंची। इस दौरान उनके साथ सियासी जादूगर अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी रहे।
तीनों ने साथ में बालाजी महाराज के दर्शन कर जीत का आशीर्वाद लिया।
पिछले दिन से शुरू हुई सियासी बयानबाजी के बाद गहलोत और पायलट एक बार फिर से साथ-साथ दिखाई दिए।
संबंधित खबरें

मोदी सरकार पर जमकर निशाना
दौसा के सिकराय में प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि, केंद्र सरकार ने जनता की उम्मीदों को तोड़ दिया है। देश की सारी सम्पति उद्योगपतियों को दे दी है। पहले जहां आरक्षण मिलता था अब आरक्षण नहीं मिलता है।
आप सोचिए देश के प्रधानमंत्री 8,000 करोड़ रुपए के विमान खरीद रहे हैं और कहते हैं किसानों का कर्ज़ माफ करने के लिए पैसे नहीं है।
वे देश के लिए बलिदान देने, सरहद की सुरक्षा को तैयार हैं लेकिन, उनका भविष्य खत्म करने की स्कीम लाई गई। इसी तरह पेंशन योजना को लेकर भी है।
जहां-जहां से रोजगार आ सकता था उसे खत्म कर दिया गया। नए रोजगार नहीं आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जीएसटी नोटबंदी थोंप दिया। महंगाई ऐसे बढ़ा दी कि महिलाओं को खाली हाथ दुकान से लौटना पड़ रहा है। कमाई कहीं से नहीं हो रही है। हम कोशिश कर रहे हैं कि इन हालातो से आपको निकाल पाए गहलोत सरकार की योजनाओं से इसकी कोशिश हुई है।
उन्होंने कहा कि जो नेता सचमुच जनता का भला चाहते हैं वो सिर्फ अपने मानसम्मान और घमंड को नहीं देखते।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया