चूरू | बच्चे की चाह किस दंपति को नहीं होती, शादी के बाद दंपति को बच्चा नहीं हो तो दिक्कत और बच्चा होने के बाद उसमें कुछ विकृतियां दिखाई दे तो मामला और भी गंभीर। राजस्थान के चूरू जिले में भी एक दंपति के साथ कुछ ऐसा ही अनोखा मामला सामने आया है।
डॉक्टर्स भी हैरान!: होली से पहले राजस्थान में जन्मी 4 हाथ-पैर और 2 दिल वाली बच्ची
- चूरू में एक विचित्र बच्ची का जन्म। - अद्भुत बच्ची के चार हाथ और चार पैर। - बच्ची की नॉर्मल डिलीवरी हुई, मां भी पूरी तरह स्वस्थ।
HIGHLIGHTS
- - चूरू में एक विचित्र बच्ची का जन्म।- अद्भुत बच्ची के चार हाथ और चार पैर।- बच्ची की नॉर्मल डिलीवरी हुई, मां भी पूरी तरह स्वस्थ।
संबंधित खबरें
यहां एक दंपति को संतान सुख तो मिला लेकिन बच्चे का जन्म लोगों के बीच खूब चर्चा विषय बन गया। इस बच्चे को जिसने भी देखा वह हैरान रह गया। यहां तक कि अस्पताल के डॉक्टर भी बच्चे को देखकर दंग है।
चूरू के एक निजी गंगाराम हॉस्पिटल में एक विचित्र बच्ची का जन्म हुआ है। हालांकि, जन्म के 20 मिनट बाद ही इस विचित्र नवजात बच्ची की मौत हो गई। इस अद्भुत बच्ची के चार हाथ और चार पैर थे। जनाब हाथ-पैर तो छोड़िए इस अनोखी बच्ची की हर चीज दो थी। इसे देखकर तो हर कोई हैरान था। यह अनोखा मामला चूरू जिले के रतनगढ़ का है।
इस विचित्र बच्ची के जन्म की घटना के बाद से तो इसे देखने के लिए लोगों में होड़ मच गई। लोग इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाओं में जुटे रहे।
हालांकि, इस अद्भुत बच्ची को लेकर डॉक्टर का कहना है कि इस बच्ची की नॉर्मल डिलीवरी हुई थी और इसकी मां भी पूरी तरह स्वस्थ है।
संबंधित खबरें
डॉक्टर्स के मुताबिक, रविवार रात अस्पताल में राजलदेसर के वार्ड 3 के रहने वाले हजारी सिंह की 19 वर्षीय गर्भवती पत्नी ममता कंवर को प्रसव के लिए भर्ती करवाया गया था।
डॉक्टर्स ने जब गर्भवती ममता की सोनोग्राफी की तो सभी हैरान रह गए। रिपोर्ट में एक विचित्र बच्चा दिखाई दिया। इसमें बच्चे की दो धड़कन का आभास होना सामने आया। भर्ती होने के करीब एक घंटे बाद डॉक्टर्स ने बिना ऑपरेशन के सामान्य प्रेग्नेंसी करवाई। जन्म के करीब 20 मिनट तक बच्ची जीवित रही लेकिन उसके बाद उसकी मौत हो गई।
डॉक्टरों ने पाया कि नवजात के एक सिर, चार हाथ, चार पैर, दो दिल और दो रीड की हड्डी थी। डॉक्टर्स के अनुसार, इस तरह की डिलीवरी को कंजनोकल एनोमली कहते हैं, जो गुणसूत्र में डिफेक्ट के चलते हो सकती है।
डॉक्टरों के अनुसार, इस डिफिकल्ट डिलिवरी को नॉर्मल करवाना भी उनके लिए बेहद मुश्किल था। जन्म के बाद नवजात की मौत हो गई। हालांकि प्रसूता पूरी तरह से स्वस्थ बताई जा रही है।
ताज़ा खबरें
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
"बेटों को सत्ता से दूर रखें मंत्री, नहीं तो करवा देंगे बदनामी": पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी सरकार को घेरा, जयशंकर से मांगी माफी
thinQ360