जयपुर | राहुल गांधी की ’भारत जोड़ो यात्रा’ की तरह ही राजस्थान के बहरोड़ से निर्दलीय विधायक बलजीत यादव भी अपनी अनोखी यात्रा पर निकले हुए है।
200 विधानसभा में लगा रहे दौड़: काले कपड़े पहन दौड़ रहे विधायक बलजीत यादव ने महिलाओं को देख बदला मार्ग
प्रदेश की सभी दौ सौ विधानसभाओं में काले कपड़े पहन कर दौड़ लगा रहे बहरोड़ विधायक बलजीत यादव ने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर ये यात्रा निकाली है। जिसमें वे लगातार दौड़ रहे हैं।
HIGHLIGHTS
- प्रदेश की सभी दौ सौ विधानसभाओं में काले कपड़े पहन कर दौड़ लगा रहे बहरोड़ विधायक बलजीत यादव ने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर ये यात्रा निकाली है। जिसमें वे लगातार दौड़ रहे हैं।
संबंधित खबरें
हालांकि, बलजीत यादव की ये यात्रा राहुल गांधी से बेहद अलग है। जहां राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान पैदल चलते नजर आए थे वहीं, यादव अपनी इस यात्रा में काले कपड़े पहकर दौड़ते नजर आ रहे है।
प्रदेश की सभी दौ सौ विधानसभाओं में काले कपड़े पहन कर दौड़ लगा रहे बहरोड़ विधायक बलजीत यादव ने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर ये यात्रा निकाली है। जिसमें वे लगातार दौड़ रहे हैं।
विधायक महोदय की इस यात्रा को भारी जन समर्थन भी मिलता दिखाई दे रहा है।
विधायक महोदय तिजारा कस्बे में दीवान वाला इमली चौक से टोल प्लाजा अलवर रोड तक 400 मीटर दौड़ लगाई। इस दौरान उन्होंने उन्होंने आमजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं युवा, किसान समेत हर वर्ग से जुड़ी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्थान की 200 विधानसभा में दौड़ लगा रहा हूं।
संबंधित खबरें
लेकिन इस दौरान उन्हें विरोध का भी सामना करना पड़ा और वो भी महिलाओं से। जिसके चलते उन्हें अपनी यात्रा का मार्ग ही बदलना पड़ गया।
यहां महिलाओं के विरोध के चक्कर में बदल लिया मार्ग
बताया जा रहा है कि विधायक यादव की दौड़ का मार्ग होली टीबा चौक से होकर था, लेकिन यहां काली पट्टी एवं बैनर लिए भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उनका विरोध करने पहुंच गई।
जब विधायक महोदय को इसका पता चला तो उन्होंने ने अपना मार्ग ही बदल लिया और उपखंड अधिकारी कार्यालय के सामने से होकर बिजली घर चौराहा से सीधा अलवर रोड टोल प्लाजा पहुंचे।
दिल जीत लिया मेरे तिजारा की 36 कॉम की जनता के जुनून ने।
Thank You Tijara pic.twitter.com/QvMgEHDMNg
ये हैं विधायक महोदय की मांगें
- सरकारी नौकरियों में प्रदेश के युवाओं को 90-100 प्रतिशत और गैर सरकारी में 75 प्रतिशत आरक्षण की मांग।
- 5 लाख पदों पर भर्ती और 6 माह में नियुक्ति।
- सरकारी कोचिंग, स्कूलों में निशुल्क सुविधाएं।
- यमुना व चम्बल का पानी खेतों तक पहुंचाना।
- जरूरतमंद लोगों को निशुल्क बिजली जैसी कई और अन्य मांगें उन्होंने सरकार के सामने रखी हैं।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल