जालोर | हमेशा चर्चा में रहने वाले जालोर जिले के भीनमाल से विधायक पूराराम चौधरी एक बार फिर से बड़ी चर्चा में आ गए हैं।
क्या BSP से टिकट लेंगे BJP विधायक : भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी का ऑडियो वायरल
राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और उससे पहले भाजपा के विधायक पूराराम का ये ऑडियो वायरल होने से उनके लिए कई तरह के कयास सामने आ रहे हैं।
HIGHLIGHTS
- राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और उससे पहले भाजपा के विधायक पूराराम का ये ऑडियो वायरल होने से उनके लिए कई तरह के कयास सामने आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
2009 से राजस्थान विधान सभा के सदस्य रहे पूराराम चौधरी का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और उससे पहले भाजपा के विधायक पूराराम का ये ऑडियो वायरल होने से उनके लिए कई तरह के कयास सामने आ रहे हैं।
ऑडियो में विधायक पूराराम चौधरी की आवाज होने का दावा किया जा रहा है।
ऑडियो में प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर टिकट पर बातचीत की जा रही है।
संबंधित खबरें
ऐसे में ये भी कयास सामने आ रहे हैं कि विधायक पूराराम इस बार बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।
भीनमाल को जिला बनाने की मांग को लेकर विधानसभा में सिर पर बांधा था काला कफन
बता दें कि पूराराम चौधरी वही विधायक हैं जिन्होंने भीनमाल को जिला बनाने की मांग को लेकर अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए विधानसभा में सिर पर काला कफन बांधकर पहुंचे थे।
विधायक भीनमाल को ज़िला बनाने की मांग पर पूरे दिन सदन में सिर पर काला कपड़ा बांधे हुए बैठे रहे थे।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया