जोधपुर | जोधपुर के सूरसागर से भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ करना कुछ ज्यादा ही मंहगा पड़ गया।
पहले जय-जयकार, अब बदले सुर: BJP विधायक सूर्यकांता व्यास बोलीं, गहलोत ने राजा-महाराजा जैसा काम किया, संगठन ने लगा दी फटकार
जहां पहले सूर्यकांता व्यास ने बीते सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यों की जमकर तारीफ की थी और कहा था कि अशोक गहलोत ने राजा-महाराजा जैसा काम किया है। लेकिन अब उनके सुर अचानक से बदल गए हैं।
HIGHLIGHTS
- जहां पहले सूर्यकांता व्यास ने बीते सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यों की जमकर तारीफ की थी और कहा था कि अशोक गहलोत ने राजा-महाराजा जैसा काम किया है। लेकिन अब उनके सुर अचानक से बदल गए हैं।
संबंधित खबरें
सीएम गहलोत की तारीफ के पुल बांधने पर भाजपा संगठन की ओर से उन्हें फटकार लगाई गई तो अब उनके सुर भी बदल गए।
जहां पहले सूर्यकांता व्यास ने बीते सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यों की जमकर तारीफ की थी और कहा था कि अशोक गहलोत ने राजा-महाराजा जैसा काम किया है।
ऐसे काम आज तक कोई नहीं कर पाया। ऐसे काम या तो राजा-महाराजा करते थे या फिर सीएम गहलोत ने किए हैं। सीएम के आभार के पोस्टर तक भी लगवाए थे।
बता दें कि गहलोत सरकार की ओर से पुष्करणा समाज के मंदिर निर्माण करने के लिए चार करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की थी। जिस पर विधायक व्यास ने गहलोत की राजा महाराजाओं के साथ तुलना करते हुए भाजपा संगठन तक को हिला दिया।
संबंधित खबरें

सीएम-विधायक तारीफ करते रहे हैं
मुख्यमंत्री गहलोत और विधायक सूर्यकांता व्यास पहले भी एक-दूसरे की तारीफ करते रहे हैं। सीएम पहले कह चुके हैं कि सूर्यकांता व्यास से उनके आत्मीय रिश्ते मुख्यमंत्री बनने से भी पहले के हैं।
भाजपा संगठन ने लगाई फटकार तो बदल गए सुर
लेकिन अब उनके सुर अचानक से बदल गए हैं। विधायक महोदया व्यास कहने लगी है कि मुख्यमंत्री गहलोत ने कार्यकाल में तो कुछ काम नहीं करवाया, बस अधूरे काम ही पूरे करवाए हैं।
जोधपुर तो सीएम का क्षेत्र है उनको यहां तो काम करवाने चाहिए थे। जो भी काम हुआ वो कोटा में हुआ। कोटा के मुकाबले तो जोधपुर में कुछ भी नहीं हुआ।
अब तो सीएम की ये योजनाएं भी कांग्रेस को लाभ नहीं दिला पाएंगी। इस बार भाजपा की ही सरकार बनेगी।
नाराज हुआ भाजपा संगठन
सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास द्वारा सीएम के कामों की तारीफ करने के बाद भाजपा संगठन खासा नाराज दिख रहा है।
जहां एक ओर भाजपा नेता गहलोत सरकार को घेरने के कोशिश में लगे हुए हैं वहीं उन्हीं की एक विधायक द्वारा सीएम के कार्यों की तारीफ ने उनके खेमे में हलचल मचा दी है।
जिसके बाद भाजपा ने सूर्यकांता व्यास को फोन कर नाराजगी जताई है। साथ ही सख्त लहजे में प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने उनको चुनावी साल में ऐसे बयानों से दूर रहने की हिदायत दी है।
ये भी कहा कि हमारी सरकार आने पर और ज्यादा काम हो जाएंगे। इस तरह से तारीफ करना ठीक नहीं है। इसके बाद तो विधायक महोदया के सुर बिल्कुल ही बदल गए हैं।
क्या फिर से चुनाव लड़ने के तैयारी में है व्यास
85 वर्ष की हो चुकी भाजपा की सूर्यकांता व्यास 5 बार की विधायक हैं। उनकी अपने क्षेत्र में मजबूत पकड़ है और वे फिर से विधानसभा चुनाव में ताल ठोकने को तैयार हैं।
उनका कहना है कि मैं मौजूदा एमएलए हूं ऐसे में टिकट की दावेदारी किस बात की। पहला हक तो मेरा ही है। पार्टी टिकट देगी तो चुनाव लडूंगी।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया