thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

Rajasthan : संगठन महापर्व को लेकर भाजपा नगर मंडल कार्य समिति संपन्न

thinQ360 thinQ360

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के नाते पूर्व जिला महामंत्री व जिला संगठन सह चुनाव संयोजक मुकेश खंडेलवाल उपस्थित थे

HIGHLIGHTS

  • मुख्य वक्ता मुकेश खंडेलवाल ने संगठन सदस्यता अभियान व संगठन चुनाव गतिविधियों को लेकर अपनी बात रखी। सभी कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति निष्ठा से कार्य करने की बात कही
bjp municipal board working committee concluded regarding organization mahaparva
भाजपा नगर मंडल कार्य समिति

जालौर। भाजपा नगर मंडल जालौर की संगठन महापर्व व सदस्यता अभियान को लेकर मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर ने बताया कि जिला मुख्यालय पर भाजपा नगर मंडल जालौर की मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन निजी स्थान पर किया गया।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के नाते पूर्व जिला महामंत्री व जिला संगठन सह चुनाव संयोजक मुकेश खंडेलवाल उपस्थित थे। वही अध्यक्षता नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने की। विशिष्ट अतिथि के नाते नगर मंडल चुनाव संयोजक बद्रीनारायण गोड, नगर परिषद उपसभापति अंबालाल व्यास, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू सोलंकी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह सिसोदिया,नगर मंडल संयोजक संजय बोराणा,जिला प्रवक्ता मुकेश राजपुरोहित,ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप सोलंकी,पूर्व नगर अध्यक्ष प्रकाश नागर, ओटाराम सोलंकी,छगन रामावत उपस्थित थे।

मुख्य वक्ता मुकेश खंडेलवाल ने संगठन सदस्यता अभियान व संगठन चुनाव गतिविधियों को लेकर अपनी बात रखी। सभी कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति निष्ठा से कार्य करने की बात कही। हम सभी अपने आप को एक सच्चा कार्यकर्ता समझ कर कार्य करें। दायित्व जिम्मेदारियां आती है वह जाती है कार्यकर्ता स्थाई रहता है। हम सभी पार्टी के सच्चे सिपाही बने।

नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने कहा कि हम सबको मिलकर संगठन मजबूती के लिए कार्य करना होगा आम जनता की समस्या को हमें आगे तक पहुंचाकर उनका निस्तारण करवाना होगा।

नगर उपाध्यक्ष राजकुमार चौहान ने अंत में सभी का आभार धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यशाला का संचालन नगर महामंत्री दिनेश महावर ने किया।

बैठक में नगर उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर रवि सोलंकी राजकुमार चौहान नगर मंत्री महेश भट्ट महेंद्र राठौड हेमेंद्रसिंह बगेड़िया रामाराम माली प्रवीण खंडेलवाल गोपाल सिंह राजपुरोहित सहित कहीं पार्टी पदाधिकारी जन प्रतिनिधि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शेयर करें:

ताज़ा खबरें