जयपुर | भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर को प्रदेश स्तरीय कार्यशाला 20 अगस्त मंगलवार को आयोजित की जाएगी। भाजपा सदस्यता अभियान की कार्यशाला को लेकर आज रविवार को प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।
राजस्थान: भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला 20 अगस्त को
भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर को प्रदेश स्तरीय कार्यशाला 20 अगस्त को आयोजित की जाएगी। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।
HIGHLIGHTS
- भाजपा के सदस्यता अभियान में बनाए जाएंगे 1 करोड़ सदस्य, 51 हजार बूथ से 200-200 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित : मदन राठौड़
- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ किया कार्यशाला स्थल का निरीक्षण
संबंधित खबरें
बैठक के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ अरूण चतुर्वेदी, भाजपा महामंत्री एवं सांसद दामोदर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा एवं सोहनलाल ताम्बी ने कार्यशाला स्थल का निरीक्षण किया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला वैशाली नगर स्थित खण्डेलवाल गर्ल्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी संस्थान के सभागार में आयोजित की जाएगी।
भाजपा ने सदस्यता अभियान को लेकर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ अरूण चतुर्वेदी को प्रदेश संयोजक बनाया है। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अभियान को लेकर उत्साहित है। सदस्यता अभियान में इस वर्ष 1 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
इसमें भाजपा के प्रत्येक बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर और शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा के 51 हजार बूथ पर 200-200 सदस्य बनाए जाएंगे। भाजपा के सदस्यता अभियान में जोश-उमंग और उत्साह के साथ नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क करेंगे और सदस्य बनाए जाएंगे।
संबंधित खबरें
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है और राज्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की डबल इंजन सरकार लगातार जनकल्याणकारी कार्यों को पूरा कर रही है।
ऐसे में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी से जुड़ने के लिए हर नागरिक तैयार है। अभियान को लेकर आयोजित की जा रही कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, भाजपा के मोर्चो के प्रदेशाध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सह-संयोजक, जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारी, जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री, जिलों की सदस्यता टीम, महापौर-उपमहापौर, जिलों से प्रधान-उप प्रधान के साथ बोर्ड एवं आयोगों के अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।
कार्यशाला स्थल के निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत संस्थान परिसर में एक गुलाब का पौधा भी लगाया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों के साथ दौसा से रोहित शर्मा भी उपस्थित रहे। रोहित शर्मा ने 11 हजार पौधे वितरण का अभियान शुरू किया।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
thinQ360