जयपुर | राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है।
भाजपा ने जारी की तीसरी लिस्ट: 58 सीटों पर खोले प्रत्याशियों के नाम, जानें किसे कहां से मिला टिकट ?
भाजपा ने तीसरी लिस्ट की जारी कर 58 और सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। पहले से हो रही बगावत को ध्यान में रखकर आज दिल्ली में गहन मंथन के बाद इन नामों पर मुहर लगाई गई हैं ।
HIGHLIGHTS
- भाजपा ने तीसरी लिस्ट की जारी कर 58 और सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। पहले से हो रही बगावत को ध्यान में रखकर आज दिल्ली में गहन मंथन के बाद इन नामों पर मुहर लगाई गई हैं ।
संबंधित खबरें
इससे पहले भाजपा ने अपनी दो सूचियां जारी की थी जिसमें टिकट नहीं मिलने से नाराज नेताओं का विरोध देखा जा रहा था, लेकिन गुरूवार को भाजपा ने तीसरी लिस्ट की जारी कर 58 और सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।
पहले से हो रही बगावत को ध्यान में रखकर आज दिल्ली में गहन मंथन के बाद इन नामों पर मुहर लगाई गई हैं ।

पार्टी की तीसरी सूची के बाद अब तक 182 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है । अब 18 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा होनी बाकी है ।
संबंधित खबरें

बता दें कि राजस्थान में बीजेपी ने 9 अक्टूबर को 41 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में 7 सांसदों को मौका दिया गया था।

इसके बाद 21 अक्टूबर को दूसरी लिस्ट में जारी करते हुए 83 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी।
इसके बाद आज तीसरी सूची 58 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है।


कांग्रेस की 156 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा
कांग्रेस की बात की जाए तो उसने अब तक प्रत्याशियों की 5 सूची जारी की है। कांग्रेस ने अब तक 156 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वहीं, कांग्रेस की ओर से 44 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा बाकी है।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया