thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

Rajasthan: हिंदू समाज को ​हिंसक कहने वाले राहुल गांधी एक समुदाय विशेष के लिए हिन्दुओं का कर रहे है अपमान : अंकित गुर्जर चेची

thinQ360 thinQ360
bjym bhartiya janata yuva morcha pradarshan in jaipur in leadership of ankit gurjar chechi
BJYM Protest in jaipur rajasthan

जयपुर, 2 जुलाई 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के युवा मोर्चा ने आज राहुल गांधी के एक विवादित बयान के खिलाफ प्रदर्शन किया और उन्हें हिन्दू समाज के खिलाफ बताया। राहुल गांधी ने लोकसभा में हिन्दुओं को 'हिंसक' बताया और उनकी भावनाओं को अपमानित किया है, इस पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अंकित गुर्जर चेची ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक प्रदर्शन किया।

अंकित गुर्जर चेची ने कहा, "राहुल गांधी ने हिन्दुओं के प्रति अपमानजनक बयान दिया है। उनके बयान से एक समुदाय विशेष के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। ऐसे में उन्हें सार्वजनिक रूप से हमारे समुदाय से माफी मांगनी चाहिए।"

कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला भी फूंका। इसके दौरान वे "हाय हाय, गर्व से कहो हम हिन्दू हैं, राहुल गांधी माफी मांगों" जैसे नारे लगाए।

इस प्रदर्शन में जयपुर शहर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पुरूवंशी, विक्रम चौधरी, कमल स्वामी, भुवनेश गुप्ता, भीमराज मीणा, भरत सिंह, सुरज घोडीवाल, राजवीर राठौड, विजेंद्र महावा, अमित चौधरी, अर्पित शर्मा, पवन शर्मा, दीपक शर्मा, लोहित सिंह, आशीष शर्मा, हर्षित तिवाड़ी सहित भाजपा युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें:

ताज़ा खबरें