जयपुर | राजस्थान में चल रही टिकटों की माथापची के बीच अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का कुनबा राजस्थान में फिर से बढ़ गया है।
’आप’ का फिर बढ़ा कुनबा: इस पार्टी के सदस्य और पदाधिकारियों ने थामी आम आदमी की झाडू
AAP प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने बांसवाड़ा जिले से भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय मेड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक कटारा और सझनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मान सिंह डामोर सहित दर्जनों लोगों को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया।
HIGHLIGHTS
- AAP प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने बांसवाड़ा जिले से भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय मेड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक कटारा और सझनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मान सिंह डामोर सहित दर्जनों लोगों को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया।
संबंधित खबरें
गुरूवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने बांसवाड़ा जिले से भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय मेड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक कटारा और सझनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मान सिंह डामोर सहित दर्जनों लोगों को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया और सभी लोगों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।
बता दें कि इससे कुछ दिन पहले ही राजस्थान की शकीरा कही जाने वाली मशहूर डांसर गौरी नागौरी ने भी ’आप’ पार्टी ज्वाइन की थी।
ऐसे में राजस्थान में भाजपा-कांग्रेस की लड़ाई के बीच आम आदमी पार्टी को लोगों का भरपूर समर्थन मिलता दिख रहा है।
प्रदेशाध्यक्ष बोले- मील का पत्थर साबित होगा
संबंधित खबरें
आप के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने कहा कि किसी भी पार्टी की ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं और आम आदमी पार्टी के लिए हर कार्यकर्ता कीमती है।
यही वजह है कि बीजेपी, कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों के छोटे कार्यकर्ता से लेकर पूर्व विधायक तक आज आम आदमी पार्टी पर भरोसा जता रहे हैं।
हमारी पार्टी का प्रदेश में जो जनाधार बढ़ रहा है वो बदलते राजस्थान की नींव की तरह है, जो चुनाव जीतने के बाद एक मील का पत्थर साबित होगा।
राजस्थान की जनता के सामने आम आदमी पार्टी एक मजबूत विकल्प के रूप में मौजूद है, इसीलिए बीजेपी, कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों के पदाधिकारी लगातार आम आदमी पार्टी में शामिल होकर नए राजस्थान के निर्माण में सहभागिता निभाने के लिए तैयार हैं।
भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाएगी आप
पालीवाल ने कहा कि चुनाव का समय है राजस्थान की जनता भी जागरूक है, जनता को पता है कि इस बार उन राजनीतिक दलों से बचकर रहना है जो झूठ और धोखाधड़ी की सियासत करके सत्ता का सुख भोगते हैं।
जबकि आम आदमी पार्टी एक बेहतर राजस्थान का सपना लेकर आई है जो प्रदेश में शिक्षा, चिकित्सा को बेहतर करके, राजस्थान को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाएगी।
आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी हमेशा से कहते हैं की हम लोग राजनीतिक करने नहीं बदलने आए हैं आम आदमी पार्टी ने ये बात दिल्ली और पंजाब में सच साबित की है और अब राजस्थान का नंबर है।
मुझे उम्मीद है कि वीरों की धरती में भी आम आदमी पार्टी को अपार सहयोग मिलेगा और वो सहयोग समृद्ध राजस्थान बनाने के लिए मददगार साबित होगा।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया