thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

सियासी घमासान: सीएम गहलोत के गृह नगर में हिंदू शरणार्थियों पर बुल्डोजर प्रहार, जोशी बोले- कांग्रेस के लिए हिंदू पीड़ा का मोल नहीं

desk desk

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने गहलोत सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए एक वीडियो ट्वीट किया है।  उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के लिए हिंदू पीड़ा का मोल नहीं है। जोधपुर में पाकिस्तान के हिंदू शरणार्थियों की बस्ती उजाड़ दी। 

HIGHLIGHTS

  • भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने गहलोत सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए एक वीडियो ट्वीट किया है।  उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के लिए हिंदू पीड़ा का मोल नहीं है। जोधपुर में पाकिस्तान के हिंदू शरणार्थियों की बस्ती उजाड़ दी। 
bulldozer action on hindu refugees in cm gehlot hometown jodhpur

जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनावों के करीब आते ही विपक्ष सत्तारूढ़ कांग्रेस को लगतार घेरने में लगा हुआ है। 

अब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने गहलोत सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए एक वीडियो ट्वीट किया है।

जिसमें उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के लिए हिंदू पीड़ा का मोल नहीं है। जोधपुर में पाकिस्तान के हिंदू शरणार्थियों की बस्ती उजाड़ दी। 

आज वैकल्पिक व्यवस्था दिए शरणार्थी बने हिंदुओं को बेघर कर दिया है। यह अत्यन्त घोर निंदनीय हैं तथा प्रदेश सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है। भाजपा और कांग्रेस यूजर्स इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। 

इसी के साथ प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने गहलोत सरकार को मालपुरा, करौली और जोधपुर जैसी घटनाओं पर भी घेरने की कोशिश की है।

जोशी का कहना है कि सरकार अपराधियों को बचा रही है और प्रभु श्रीराम के नारे लगाने वालों पर कार्रवाई कर रही है। 

शेयर करें:

ताज़ा खबरें