सिरोही | Sirohi Bus Accident: राजस्थान के सिरोही जिले में शुक्रवार को भीषण एक्सीडेंट होने की खबर सामने आई है।
सिरोही में सड़क हादसा: ट्रेलर से भिड़ी यात्रियों से भरी बस, 40 घायल, 18 की हालत नाजुक
सिरोही के बाहरीघाटा में पुणे से पोकरण जा रही एक निजी बस की ट्रेलर से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में करीब 40 लोगों को घायल होने की खबर है जिनमें 18 घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
HIGHLIGHTS
- सिरोही के बाहरीघाटा में पुणे से पोकरण जा रही एक निजी बस की ट्रेलर से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में करीब 40 लोगों को घायल होने की खबर है जिनमें 18 घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
संबंधित खबरें
सिरोही के बाहरीघाटा में पुणे से पोकरण जा रही एक निजी बस की ट्रेलर से जोरदार भिड़ंत हो गई।
इस हादसे में करीब 40 लोगों को घायल होने की खबर है जिनमें 18 घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
ये हादसा सिरोही में बाहरी घाटा हनुमानजी मंदिर के पास हुआ।
हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिले के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। जहां घायलों का उपचार जारी है।
पोकरण की ओर रही थी तेज रफ्तार बस
संबंधित खबरें
पुलिस के अनुसार, महाराष्ट्र के पुणे से एक निजी ट्रेवल्स की बस करीब 70 सवारियों को लेकर पोकरण की ओर रही थी।
बस की रफ्तार काफी तेज थी ऐसे में बस चालक नियंत्रण नहीं रख पाया और आगे चल रहे ट्रेलर को पीछे से टक्कर दे मारी।
बस की रफ्तार काफी तेज होने से टक्कर भी जबदस्त थी जिससे बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया।
टक्कर लगते ही बस में बैठी सवारियां इधर से उधर गिर पड़ी और चीख-पुकार मच गई। लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े।
कई लोग तो बस के केबिन से निकलकर बाहर सड़क पर जा गिरे।
हादसे में बस चालक तथा उसके पास बैठे लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
ताज़ा खबरें
पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला: एक्साइज ड्यूटी में ₹10 की कटौती, जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर
जालोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 करोड़ के अफीम दूध के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, टायर पंक्चर कर फिल्मी स्टाइल में पकड़ा
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK