thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

केन्द्रीय मंत्री शेखावत की हेट स्पीच: सीएम के सलाहकार संयम लोढ़ा ने जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत को बर्खास्त करने की मांग

thinQ360 thinQ360

केन्द्रीय मंत्री शेखावत की हेट स्पीच, विधायक लोढा ने की प्रधानमंत्री से हैट स्पीच पर राजस्थान सरकार से भी तत्काल विधि सम्मत कार्यवाही की मांग। जन आक्रोश यात्रा व परिवर्तन रैली की भारी विफलता से बौखलाई भाजपा, धर्म की राजनीति पर उतरी

HIGHLIGHTS

  • केन्द्रीय मंत्री शेखावत की हेट स्पीच, विधायक लोढा ने की प्रधानमंत्री से हैट स्पीच पर राजस्थान सरकार से भी तत्काल विधि सम्मत कार्यवाही की मांग। जन आक्रोश यात्रा व परिवर्तन रैली की भारी विफलता से बौखलाई भाजपा, धर्म की राजनीति पर उतरी
cms advisor sanyam lodha demands dismissal of jal shakti minister gajendra singh shekhawat
Sanyam Lodha

जयपुर | मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढा ने जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के सिरोही में दिए बयानों की कड़ी निंदा की है। लोढ़ा ने सिरोही को शांत व साम्प्रदायिक सदभाव वाला क्षेत्र बताया है।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित की जाने वाली परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान सिरोही आमसभा में केन्द्र सरकार के जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा सिरोही शहर में रामनवमी जुलूस पर पथराव एवं अन्य घटना को लेकर दिये गये बयानों की कड़े शब्दो में निंदा की है।

सिरोही में शेखावत के बयानों को विधायक संयम लोढ़ा ने स्पष्ट एवं प्रमाणित हैट स्पीच बताते हुए इसे माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की खुली अवहेलना बताया और देश के प्रधानमंत्री मोदी से माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों के अनुसार ठोस व प्रभावी कार्यवाही करते हुए ऐसे हैट स्पीच बयान वाले मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को मंत्री मंडल से बर्खास्त करने की मांग की।

लोढ़ा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं राजस्थान सरकार के संज्ञान में प्रकरण की जानकारी देते हुए केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा जनता में नफरत फैलाने, शांति भंग करने, हैट स्पीच देने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 295ए, 505, 153बी, 153ए के तहत कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग की।

सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि जन आक्रोश यात्रा या परिवर्तन संकल्प रैली यात्रा फ्लॉप होने व कार्यकर्ता या आमजनता के द्वारा कोई तवज्जो नहीं देने से भाजपा व उसके नेता बुरी तरह से बौखला गये है और अब भाजपा अपने इतिहास के अनुरूप ध्रुवीकरण की राजनीति करते हुए साम्प्रादायिक हथकंडे अपनाने एवं धर्म की राजनीति पर उतर आई है।

भाजपा व उसके नेताओं का जातिवाद व धर्म के नाम पर लोगों को उकसाना, बहकाना व भटकाना ही इनका मूल उद्देश्य है।

विधायक लोढ़ा ने केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत द्वारा सिरोही में रामनवमी के जुुलूस पर पथराव होने व अन्य घटना को लेकर दिये गये बयान पर कहां कि पूरा सिरोही विधानसभा क्षेत्र शांत व साम्प्रदायिक सद्भाव वाला क्षेत्र है।

यहां सभी धर्म व वर्ग के लोग मिल जुलकर पूरी आस्था, श्रद्धा के साथ अपने—अपने त्यौहार मनाते हैं। जिस रामनवमी के जुलुस पर पथराव की घटना बताई जा रही है उसमें वह खुद मौके पर जिला कलक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक सहित हजारों आमजन के साथ उपस्थित थे।

लोढ़ा का कहना है कि रामनवमी शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत, सत्कार, अभिनंदन किया था। कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं घटी थी उसके बाद भी केन्द्रीय मंत्री द्वारा आम जनता को एक धर्म विशेष के विरुद्ध उकसाने, गुमराह करने, सिरोही की भोली भाली जनता में साम्प्रदायिक नफरत फैलाने के उद्देश्य से हेट स्पीच के जरिये अनर्गल बयानबाजी की गई है।

सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की आम जनता पूरी तरह से शिक्षित एवं परिपक्व है। भाजपा के नेताओं की किसी भी तरह की नफरत की राजनीति से परे जाकर सिर्फ और सिर्फ सिरोही के विकास के लिए समर्पित एवं एकजुट हैं। सिरोही विधानसभा क्षेत्र केवल जिले में ही नहीं पूरे राजस्थान में साम्प्रदायिक सदभाव की मिसाल है।

शेयर करें:

ताज़ा खबरें