जयपुर | राजस्थान विधानसभा चुनाव में शनिवार का जनता ने अपना फैसला देते हुए सभी पार्टियों के प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम कैद कर दिया है।
कांग्रेस का बड़ा एक्शन: चुनाव के दिन 18 नेताओं पर गिरी गाज, पार्टी विरोधी गतिविधयों को लेकर 6 साल के लिए किया निष्कासित
कांग्रेस के 18 नेताओं पर गाज भी गिर गई है। पार्टी ने इन्हें 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बता दें कि इससे पहले भी कांग्रेस पार्टी ने एक्शन लेते हुए 49 बागी नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया था।
HIGHLIGHTS
- कांग्रेस के 18 नेताओं पर गाज भी गिर गई है। पार्टी ने इन्हें 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बता दें कि इससे पहले भी कांग्रेस पार्टी ने एक्शन लेते हुए 49 बागी नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया था।
संबंधित खबरें
लेकिन इसी बीच कांग्रेस के 18 नेताओं पर गाज भी गिर गई है। पार्टी ने इन्हें 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
बता दें कि इससे पहले भी कांग्रेस पार्टी ने एक्शन लेते हुए 49 बागी नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया था।
विधानसभा चुनाव के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ काम करने के आरोपों के चलते प्रदेश कांग्रेस ने चार विधानसभा क्षेत्रों के 12 पदाधिकारियों सहित जयपुर में 5 पार्षद व एक पीसीसी सदस्य को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
इसके लिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) ने दो अलग-अलग आदेश जारी किए।
संबंधित खबरें
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रंधावा की ओर से जारी आदेश के अनुसार, कांग्रेस ने जहाजपुर, शाहपुरा, आसींद और मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 12 पदाधिकारियों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है। इनमें...
- जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र से रामकुंवार मीणा, किशोर कुमार शर्मा, मोहित मीणा, महेश मीणा व कमल बांगड़।
- शाहपुरा से गजराज राणावत, हमीद खां कायमखानी, अनिल चौधरी व भंवरु खां।
- आसींद से नानूराम कुमावत, मांडलगढ़ से गोपाल मालवीय व सत्यनारायण जोशी।
5 पार्षद व एक पूर्व संयोजक विचार विभाग भी निष्कासित
इसके अलावा राजधानी जयपुर के मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में 5 पार्षद व एक पूर्व संयोजक विचार विभाग को भी 6 साल के लिए निष्कासित किया है।
- वार्ड नंबर 130 से पार्षद राजुला सिंह,
- वार्ड नंबर 134 से पार्षद करण शर्मा,
- वार्ड नंबर 127 से पार्षद कविता छबलानी,
- वार्ड नंबर 140 से पार्षद अभिषेक सैनी,
- वार्ड नंबर 135 से पार्षद राजेश कुमार
- पीसीसी के पूर्व संयोजक विचार विभाग के वेदप्रकाश शर्मा।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया